{"_id":"5952a9164f1c1ba10a8b48b2","slug":"41498589462-maharajganj-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भारत नेपाल सीमा सील, पैदल आवागमन पर भी रोक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भारत नेपाल सीमा सील, पैदल आवागमन पर भी रोक
Updated Wed, 28 Jun 2017 12:21 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नवलपरासी। स्थानीय निकाय चुनाव को लेकर भारत नेपाल सीमा सोमवार को सुबह 9 बजे सील कर दी गई है। सैकड़ों देसी-विदेशी पर्यटक सीमा पर फंसे हुए हैं। 28 जून को नेपाल में निकाय चुनाव को लेकर नेपाली प्रशासन अलर्ट है। भारत नेपाल की खुली सीमा होने की वजह से कोई अवांछनीय तत्व प्रवेश न करे इसको लेकर दोनों देशों की जांच एजेंसियों ने सीमा पर चौकसी कड़ी कर दी है।
बताते चलें कि नेपाल में हो रहे निकाय चुनाव का कई राजनैतिक दल विरोध कर रहे हैं। इसी को लेकर प्रशासन किसी भी तरह की कोई चूक नहीं चाहता है। सीमा सील होने की वजह से भारतीय इलाके में करीब 20 किलोमीटर तक मालवाहक ट्रकों का लंबा जाम भी लग गया है। नेपाली प्रशासन ने भी खुली सीमा पर पेट्रोलिंग बढ़ा दी है। सीमा को सील किए जाने के बाद पर्यटक वापस अपने घर जाने को लेकर बेबस दिखाई दे रहे थे।
भारत और नेपाल के अधिकारियों के बीच एक बड़ी बैठक भी कुछ दिन पूर्व नेपाल में हुई थी, जिसमें चुनाव के 48 घंटे पूर्व ही सीमा को सील करने का निर्णय लिया गया था। जिसके बाद सोमवार को सुबह नो बजे से ही सोनौली सीमा पर लगा बैरियर गिरा दिया गया। इस संबंध में नेपाल पुलिस के इंस्पेक्टर रविंद्र बिष्ट ने बताया कि निकाय चुनाव के मद्देनजर सीमा को सील कर दिया गया है। आज से पैदल आवाजाही भी बंद कर दी गई है, चुनाव में किसी तरह की कोई गड़बड़ी न हो इसके लिए सीमा पर चौकसी बढ़ा दी गई है। 28 जून शाम सात बजे सीमा खोली जाएगी। इसके बाद सीमा पर आवागमन शुरू किया जा सकेगा।