फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   मस्जिदों और ईदगाहों पर तैयारियां तेज

मस्जिदों और ईदगाहों पर तैयारियां तेज

Sun, 25 Jun 2017 12:23 AM IST
Updated Sun, 25 Jun 2017 12:23 AM IST
विज्ञापन
मस्जिदों और ईदगाहों पर तैयारियां तेज
महराजगंज। जिले में ईद की नमाज के लिए मस्जिदों और ईदगाहों पर तैयारियां तेज हो गई हैं। 17 थाना क्षेत्रों में 85 मस्जिदों और 268 ईदगाहों पर नमाज अदा की जाएगी। प्रशासन ने भी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं। ईद के दिन ईदगाहों पर उत्सवी माहौल रहेगा। इस बार ईद की नमाज के दौरान सुरक्षा व्यवस्था जिले के 17 अफसरों के जिम्मे रहेगी। ये अधिकारी नमाज के दौरान ईदगाह और मस्जिद के पास उपस्थित रहेंगे। प्रशासन की ओर से ईदुलफितर की नमाज के दौरान 90 हजार से अधिक भीड़ की संभावना व्यक्त की गई है।
विज्ञापन

जनपद के कोतवाली क्षेत्र में दो मस्जिदें और 46 ईदगाह, पनियरा क्षेत्र में दो मस्जिदें और 16 ईदगाह, घुघली क्षेत्र में 27 ईदगाह, श्यामदेउरवा क्षेत्र में 23 मस्जिदें और 17 ईदगाह हैं। निचलौल क्षेत्र में 21 ईदगाह, कोठीभार क्षेत्र में 11 मस्जिदें, 8 ईदगाह, चौक क्षेत्र में दो मस्जिदें, 22 ईदगाह, ठूठीबारी क्षेत्र में 10 मस्जिदें और 8 ईदगाह, सोहगीबरवां क्षेत्र में एक मस्जिद है। नौतनवां क्षेत्र में 22 ईदगाह, परसामलिक क्षेत्र में 8 ईदगाह, बरगदवा क्षेत्र में 10 ईदगाह, सोनौली क्षेत्र में 11 मस्जिदें और 4 ईदगाह, फरेंदा क्षेत्र में 8 मस्जिदें और दो ईदगाह, कोल्हुई क्षेत्र में 26 ईदगाह, बृजमनगंज क्षेत्र में 13 मस्जिदें और 4 ईदगाह और पुरंदरपुर क्षेत्र में दो मस्जिदें और 27 ईदगाह हैं।
विज्ञापन

जिलाधिकारी वीरेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि ईद की नमाज के दौरान नामित अधिकारी तहसील क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर तैनात रहेंगे। जिला प्रशासन की ओर से शांतिसुरक्षा को लेकर मुकम्मल इंतजाम किए गए है।
विज्ञापन
विज्ञापन


नमाज के दौरान जिले में विभिन्न स्थानों पर तैनात रहेंगे अधिकारी
महराजगंज। सदर तहसील क्षेत्र में सुरेशचन्द्र जिला समाज कल्याण अधिकारी, बीबी सिंह जिला आबकारी अधिकारी, भूमि संरक्षण अधिकारी अवधेश कुमार, जिला कृषि रक्षा अधिकारी जयकृष्ण प्रसाद, निचलौल तहसील क्षेत्र के लिए बीएसए जगदीश प्रसाद शुक्ल, डीआईओएस केसी भारती, सहायक निदेश रेशम रामरतन प्रसाद, जिला गन्ना अधिकारी प्रदीप कुमार, अभिहीत अधिकारी खाद्या एवं औषधि प्रशासन अमित कुमार सिंह, नौतनवां तहसील के लिए डीएचओ भूषण सिंह, एआर कोऑपरेटीव सूर्यनाराण मिश्र, जिला अल्पसंख्यक अधिकारी प्रभात कुमार, अधिशासी अभियंता किशुन लाल, फरेंदा तहसील क्षेत्र में जिला खाद्य एवं विपणन अधिकारी अजीत कुमार त्रिपाठी, सहायक आयुक्त वाणिज्यकर कृष्ण कुमार, डीडी एजी एचएन सिंह, जिला क्रीड़ा अधिकारी राजकुमार को तैनात किया गया है। ईद की नमाज अदा के करने के दौरान ये अधिकारी उपस्थित रहेंगे।

पुलिस विभाग की 20 स्पेशल टीम की रहेगी पैनी नजर
महराजगंज। ईदुलफितर की नमाज अदा होने के दौरान जिले में पुलिस की पैनी नजर रहेगी। सुरक्षा में पुलिस के अलावा 500 होमगार्ड तैनात किए जाएंगे। पुलिस विभाग की 20 स्पेशल टीम रहेगी। एक टीम 6 सदस्य रहेंगे। स्पेशल टीम में प्रभारी के अलावा एसआई शामिल रहेंगे। 2 प्लाटून पीएसी के साथ फायर ब्रिगेड की टीम लगाई जाएगी। 6 रिजर्व टीम रहेंगी जो जरूरत पड़ने पर त्वरित सेवा देंगी। सभी तहसीलों के सीओ और एसडीएम सुरक्षा व्यवस्था की मॉनिटरिंग करेंगे। 9 इंस्पेक्टर, 59 कांस्टेबल, 5 हेड कांस्टेबल, 15 महिला कांस्टेबल, 4 एसआई को लगाया जाएगा।

एसपी आरपी सिंह ने बताया कि जिले में शांति सुरक्षा को लेकर विशेष तैयारी की गई है। पुलिस टीम हर क्षण सक्रिय रहेगी। स्पेशल टीम पल पल की गतिविधियों पर पैनी नजर रखेगी। ईद को लेकर सुरक्षा व्यवस्था के बेहतर इंतजाम किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed