फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   4009 people Vaccinated

अब केंद्रो पर नहीं हो रही ज्यादा भीड

Wed, 27 Oct 2021 11:30 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 27 Oct 2021 11:30 PM IST
विज्ञापन
4009 people Vaccinated
जिले में 4009 लोगों को कोरोनारोधी वैक्सीन लगाई गई
विज्ञापन

महराजगंज। जिले में कोरोनारोधी टीका लगवाने के लिए अब केंद्रों पर भी पहले की तरह ज्यादा भीड़ नहीं हो रही है जिससे लोग आसानी से टीका लगवा कर चले गए। जिले में 4009 लोगों को कोरोना रोधी टीका लगाया गया।
दूसरी ओर, स्वास्थ्य अधिकारियों ने केंद्रों पर भ्रमण कर व्यवस्था के बारे में जानकारी ली। महिला अस्पताल में बुधवार को कुछ खास भीड़ नहीं रही। टीका लगवाने आए सत्य प्रकाश चौधरी, प्रतिमा ने बताया कि भीड़ कम रहने से टीका लगवाने में परेशानी नहीं हो रही है। वहीं, जिले के फरेंदा, रतनपुर, घुघली, परतावल, सिसवां, निचलौल समेत अन्य केंद्रों पर लोग टीका लगवाने पहुंचे।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. एके श्रीवास्तव ने बताया कि सभी को बेहतर ढंग से टीका लगाने की व्यवस्था की गई है। जल्दी ही जिले में शत प्रतिशत टीकाकरण का लक्ष्य पूरा हो जाएगा। इसके लिए तेजी से काम किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिले में कोई कोरोना संक्रमित नहीं मिला
महराजगंज। जिले में कोई पॉजिटिव नहीं मिला है। अब तक 12440 केस मिल चुका है। मरने वालो की संख्या 140 है। स्वस्थ होने वालों की संख्या 12299 हो चुकी है। यह जानकारी उप मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. आईए अंसारी ने दी। उन्होंने बताया कि कोरोना से बचाव के लिए सभी को जागरूक किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed