फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   40 percent seats occupied by half the population

Maharajganj News: अध्यक्ष व सदस्य पद की 40 प्रतिशत सीटों पर आधी आबादी का कब्जा

Mon, 15 May 2023 12:53 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Mon, 15 May 2023 12:53 AM IST
विज्ञापन
40 percent seats occupied by half the population
176 सीटों में से 73 सीटों पर महिलाओं का कब्जा, 103 पर पुरुषों ने जमाया कब्जा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। नगर निकाय चुनाव में अध्यक्ष व सदस्य पद के जीते प्रत्याशियों की घोषणा हो चुकी है। अध्यक्ष व सदस्य पद के कुल 176 सीटों में से 73 सीटों पर महिलाओं ने कब्जा जमाया है। 103 सीटों पर पुरुषों ने उपस्थिति दर्ज कराई है।
नगर पालिका की दो सीट में से महराजगंज सीट पर पुष्पलता ने जीत का परचम लहराया है। नौतनवां की सीट बृजेश मणि ने जीती है। नगर पंचायत की आठ सीटों में से परतावल सीट पर प्रियंका, फरेंदा में विजयलक्ष्मी व चौक सीट पर संगीता ने कब्जा जमाया है। पनियरा में उमेश चंद, घुघली में संतोष, बृजमनगंज में राकेश कुमार, सोनौली में मोहम्मद हबीब व निचलौल की सीट पर शिवनाथ ने बाजी मारी है।
विज्ञापन

...
सदस्यों के 166 सीट में से 69 पर महिलाएं काबिज
जिले की सभी दस निकायों के सदस्यों के 166 सीट पर 69 सीटों पर महिलाओं को जीत मिली है। 97 सीटों पर पुरुषों ने कब्जा जमाया है। दो नगर पालिका की सदस्य पद की 50 सीटों में 20 पर महिलाओं व 30 पर पुरुषों का कब्जा है। आठ नगर पंचायतों की 116 सीटों में से 49 पर महिलाओं ने जीत दर्ज की है। जबकि 67 पर पुरुषों ने सफलता प्राप्त की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed