{"_id":"5c17f359bdec2256f972adfd","slug":"39-crore-to-180-roads-repair","type":"story","status":"publish","title_hn":"39 करोड़ से होगी 180 सड़कों की मरम्मत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
39 करोड़ से होगी 180 सड़कों की मरम्मत
Tue, 18 Dec 2018 12:34 AM IST
राकेश पांडेय
महराजगंज (ब्यूरो)
महराजगंज (ब्यूरो)
Published by: राकेश पांडेय
Updated Tue, 18 Dec 2018 12:34 AM IST
विज्ञापन
39 करोड़ से होगी 180 सड़कों की मरम्मत
- फोटो : अमर उजाला
महराजगंज। जिले की क्षतिग्रस्त ग्रामीण इलाकों की 180 सड़कें दुरुस्त होंगी। इसके लिए लोक निर्माण विभाग की ओर से करीब 39 करोड़ की वार्षिक कार्ययोजना तैयार कर शासन को प्रस्तावित किया है। हालांकि जिले में कई अन्य सड़कों को गड्ढामुक्त करने व कुछ को नए सिरे से बनवाने की कवायद पहले से ही चल रही है। इस कवायद के बीच लोक निर्माण विभाग ने कुल करीब 300 किमी ग्रामीण सड़कों को गड्ढामुक्त कराने की कार्ययोजना तैयार की है।
क्षेत्रवासियों का कहना है कि क्षतिग्रस्त सड़कों पर चलना मुश्किल हो गया है। सबसे ज्यादा दिक्कत बरसात के समय में हुई थी। करीब चार साल से सड़कें क्षतिग्रस्त हैैं लेकिन इनकी मरम्मत की सुध अधिकारियों ने नहीं ली। अगर क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत हो जाएगी तो आवागमन में होने वाली परेशानी काफी हद तक कम हो सकती है।लोक निर्माण विभाग के नोडल अधिकारी व प्रांतीय खंड के अधिशासी अभियंता सचिन कुमार ने बताया कि बताया कि जिन 180 सड़कों की मरम्मत की कार्ययोजना शासन को प्रस्तावित की गई है, उसमें 75 प्रांतीय खंड और 105 सड़कें निर्माण खंड की हैं। वार्षिक कार्ययोजना के तहत इन सड़कों की कुल 300 किमी दूरी तक की मरम्मत की कार्ययोजना भेजी गई है। इसमें भी प्रांतीय खंड की 75 सड़कों की लंबाई 168 किमी और निर्माण खंड की 105 सड़कों की लंबाई करीब 142 किमी है। इन सड़कों की मरम्मत पर 39 करोड़ रुपये खर्च होने का अनुमान है।