{"_id":"60a691a08ebc3e34f90363b5","slug":"36-corona-infected-89-patients-become-healthy-maharajganj-news-gkp3952288175","type":"story","status":"publish","title_hn":"36 कोरोना संक्रमित, 89 मरीज हुए स्वस्थ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
36 कोरोना संक्रमित, 89 मरीज हुए स्वस्थ
विज्ञापन
36 कोरोना संक्रमित, 89 मरीज हुए स्वस्थ
महराजगंज। बृहस्पतिवार को जिले में 36 कोरोना संक्रमित मिले हैं। जबकि 89 मरीजों की जांच रिपोर्ट निगेटिव आई है। होम आइसोलेसन में रहने वाले मरीजों की सेहत की जांच समय-समय पर की जा रही है।
उप मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. आईए अंसारी ने बताया कि जिले में अब कुल संक्रमितों की संख्या 11853 हो गई है। सक्रिय केस 1762 हैं। अब तक स्वस्थ होने वाले मरीजों की संख्या 9979 है। मृतकों की संख्या 112 हो गई है। वर्तमान में होम आइसोलेशन 1570 लोग हैं। इनकी देखभाल स्वास्थ्य विभाग की टीम कर रही है। उन्होंने बताया कि 5600 एंटीजन किट उपलब्ध हैं। बृहस्पतिवार को 1575 सैंपल जांच के लिए भेजे गए हैं। कोविड अस्पताल में भर्ती मरीजों की संख्या104 है। विभाग की ओर से कोरोना से बचाव के प्रति हर संभव इंतजाम करने के साथ ही लोगों को जागरूक किया जा रहा है। आशा कार्यकर्ता घर-घर जाकर लोगों से संपर्क कर उनकी सेहत के बारे में जानकारी ले रही हैं। इसके अलावा अधिक से अधिक लोगों की जांच के लिए टीम गठित की गई है।
तहसील कर्मियों की हुई कोरोना जांच
नौतनवां। तहसील परिसर में शिविर लगाकर वहां कार्यरत कर्मियों की कोरोना जांच की गई। 30 लोगों की हुई जांच में एक व्यक्ति की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। उसे आवश्यक दवाएं देकर होम आइसोलेशन में रहने की सलाह दी गई। इस दौरान डॉ. अमित राव गौतम, डॉ. एसके त्रिपाठी, एलटी सेराज अहमद, सुधीर, जितेंद्र शर्मा, डॉ विश्वजीत राय आदि मौजूद रहे।