फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   33 SSB jawans became Mahadani by donating blood

एसएसबी के 33 जवान रक्तदान कर बने महादानी

Sat, 01 Oct 2022 11:36 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 01 Oct 2022 11:36 PM IST
विज्ञापन
33 SSB jawans became Mahadani by donating blood
66वीं वाहिनी एसएसबी कैंप परिसर में रक्तदान के दौरान उपस्थित कार्यवाहक कमांडेंट बरुन कुमार तथा सी? - फोटो : MAHARAJGANJ
एसएसबी के 33 जवान रक्तदान कर बने महादानी
विज्ञापन

महराजगंज। एसएसबी 66वीं वाहिनी कैंप कार्यालय परिसर में अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से शनिवार को रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस दौरान 33 जवानों ने रक्तदान किया। शिविर में डॉक्टरों ने सबसे पहले जवानों के सेहत की जांच की, उसके बाद रक्तदान कराया। रक्तदान सुबह 10 बजे से दोपहर बाद एक बजे तक कराया गया।
एसएसबी 66वीं वाहिनी के द्वितीय सेना नायक वरुण कुमार एवं क्षेत्राधिकारी नौतनवां अनुज कुमार सिंह ने संयुक्त रूप से शिविर का शुभारंभ किया। दोनों अधिकारियों ने जवानों का उत्साहवर्धन करते हुए रक्तदान से होने वाले लाभ के बारे में जानकारी दी। द्वितीय सेना नायक ने कहा कि रक्तदान करने से न सिर्फ आप दूसरों की जिंदगी बचाते हैं, बल्कि यह आपके स्वास्थ्य के लिए भी काफी फायदेमंद होता है।
विज्ञापन

इस दौरान उप सेना नायक पवन कुमार शर्मा, जीडी चिकित्साधिकारी डॉ. जाबिर अली शेख, सहायक सेना नायक जंग बहादुर यादव, निरीक्षक राजीव तिवारी, प्रवीन कुमार, एएसआई बृजमोहन, मनोज यादव, रविंद्र सिंह आदि मौजूद रहे। शिविर को सफल बनाने के लिए एसएसबी 22 वीं वाहिनी के जवान वेद प्रकाश पांडेय एवं शिक्षक सुधीर कुमार त्रिपाठी ने विशेष योगदान किया। शिविर में कुल 60 लोग शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रक्तदान करने वाले एसएसबी जवान
66वीं वाहिनी एसएसबी जवान अनंत कुमार, विशाल, मनोज सावंत, राहुल आनंद, डोंगरे संतोष, परमार निकुल, साक्या, एसएस रेड्डी, नरेश मुकवामा, विनोद, नीरज, गोपीचंद, पी धनंजय, सरफराज ने रक्तदान किया। इसी तरह चुनाराम, सुजीत, संजीव, सुरेंद्र, महेंद्र, मिथिलेश, घरभरन, अश्वनी, आशिफा, मिलन, पंकज, ब्रज बहादुर, नागेरा कांजी, जोगेंद्र लाल, संतोष नेगी, समरजीत, कुंदन कुमार सिंह, रविंद्र गौड़, संतोष सिंह आदि ने भी रक्तदान किया।
इन कर्मियों के सहयोग से हुआ रक्तदान
जिला अस्पताल के ब्लड बैंक के डॉ. अनिकेत रंजन, रामाश्रय, आनंद, मुकेश, शिवराम, इसरावती, अजीत, उमेश, चंद्रदेव चौधरी ने रक्तदान कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed