{"_id":"58cae2594f1c1b741132d2e0","slug":"3286-examinees-absent","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाईस्कूल के 3286 विद्यार्थी अनुपस्थित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाईस्कूल के 3286 विद्यार्थी अनुपस्थित
अमर उजाला ब्यूराे
Updated Fri, 17 Mar 2017 12:37 AM IST
विज्ञापन
नगर के इंटर काॅलेज में यूपी बोर्ड की परीक्षा देतीं छात्राएं।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महराजगंज। जिले के 113 परीक्षा केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच बृहस्पतिवार को यूपी बोर्ड की परीक्षाएं शुरू हो गईं। पहले दिन हाईस्कूल व इंटर के हिंदी विषय की परीक्षा संपन्न हुई। पहले दिन जिले से हाईस्कूल में परीक्षा के लिए 42877 पंजीकृत छात्रों में 3286 छात्र ने परीक्षा छोड़ दी। सुबह पाली 7.30 से 10.45 तक हाईस्कूल के छात्रों का हिन्दी विषय की परीक्षा में 42877 छात्र पंजीकृत थे। इनमें 39591 ने परीक्षा दी, 3286 विद्यार्थी अनुपस्थित रहे।
प्रथम पाली सुबह 7.30 से 10.45 तक चली हाईस्कूल की परीक्षा के दौरान सचल दल की चार टीमें लगातार दौड़ती रहीं। इस दौरान सचल दल प्रथम ने सिसवां बाजार के चोखराज तुलस्यान इंटर कालेज, एमजीआई इंटर कालेज, प्रेम लाता इंटर कालेज, तथा लक्ष्मीपुर एकडंगा में इंटर कालेज मेें परीक्षार्थियों की जांच की। सभी केंद्रों पर परीक्षा सामान्य ढंग से चल रही थी।
डायट प्राचार्य की अगुवाई वाली दूसरी टीम ने परमहंस कल्याण इंटर कालेज, आदर्श इंटर कालेज परसौना, इकरा इंटर कालेज बभनी की जांच की। यहां भी सबकुछ ठीकठाक रहा। बीएसए जगदीश शुक्ला की अध्यक्षता वाली तीसरी टीम ने सूर्य नारायण कन्या इंटर कालेज भिटौली, पंचायत इंटर कालेज परतावल, उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, वीपी त्रिपाठी इंटर कालेज गोडधोआ परीक्षा केंद्र का निरीक्षण किया। इस दौरान सभी केंद्रों पर परीक्षा व्यवस्था ठीक रही। लेखाधिकारी के नेतृत्व वाली चौथी टीम ने भागाटार इंटर कालेज, बुधेंद्र इंटर कालेज मिठौरा, जयकुरी देवी इंटर कालेज मिठौरा, पंडित हरिशंकर इंटर कालेज के साथ ही कई विद्यालयों का निरीक्षण किया।
विज्ञापन
दूसरी पाली में इंटर की परीक्षा के दौरान सचल दल की टीम ने महात्मा गांधी इंटर कालेज बृजमनगंज, किसान इंटर कालेज बरगाहपुर, डोमा खंड इंटर कॉलेज बहुआर सहित तमाम इंटर कालेज का निरीक्षण किया जहां परीक्षा व्यवस्था ठीक रही। चौक बाजार प्रतिनिधि के अनुसार, दिग्विजय नाथ इंंटर कालेज में 600 परीक्षार्थियों में 13 ने परीक्षा छोड़ दी। जमुना प्रसाद शंभू प्रसाद इंटर कालेज टीकर छावनी में 188 बच्चों में से 182 बच्चों ने परीक्षा दी। 6 ने परीक्षा छोड़ दी।
फरेंदा प्रतिनिधि के अनुसार, पहले दिन हाईस्कूल पहली पाली में हिंदी की परीक्षा में 88 तो शाम की पाली में इंटर के 25 से ज्यादा विद्यार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। मोतीराम द्विवेदी जनता इंटर कॉलेज में हाईस्कूल में पंजीकृत 359 छात्रों में 350 छात्र परीक्षा में शामिल हुए। लालबहादुर शास्त्री इंटर कॉलेज आनंदनगर में 439 छात्रों में 435 छात्र परीक्षा में शामिल हुए। सेठ आनंदराम जैपुरिया इंटर कॉलेज में 389 विद्यार्थियों में 355 परीक्षा में शामिल हुए और 34 ने परीक्षा छोड़ दी।
राजकीय कन्या इंटर कॉलेज में 143 छात्राओं की जगह 140 ही परीक्षा में शामिल हुईं। अशर्फी देवी एडी कन्या इंटर कॉलेज में पंजीकृत 216 छात्राओं में 179 ने परीक्षा दी। 27 छात्राओं ने परीक्षा छोड़ दी। अभिनव विद्या मंदिर उदितपुर में कुल 373 पंजीकृत विद्यार्थियों में 362 परीक्षा में शामिल हुए। 11 विद्यार्थी परीक्षा में शामिल नहीं हुए। इंटर सामान्य हिन्दी व साहित्यिक हिन्दी की परीक्षा में सेठ आनंद राम जैपुरिया इंटर कॉलेज में 154 विद्यार्थी पंजीकृत थे, जिनमें 3 ने परीक्षा छोड़ दी। एमआरडी इंटर कॉलेज आनंद नगर में 358 में 10 ने परीक्षा छोड़ दी। लालबहादुर शास्त्री इंटर कॉलेज में 117 में 4 ने परीक्षा छोड़ी तथा जीजीआईसी आनंदनगर में 212 में 3 ने परीक्षा छोड़ दी। अभिनव विद्या मंदिर इंटर कालेज उदितपुर में पंजीकृत 269 विद्यार्थियों में 5 अनुपस्थित रहे।
ठूठीबारी प्रतिनिधि के अनुसार, राधा कुमारी इंटर कालेज में हाईस्कूल के 34 विद्यार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी है। प्रधानाचार्य राम प्रिया शरण सिंह ने बताया कि 365 छात्राओं और 339 छात्रों को मिलाकर 704 विद्यार्थियों को परीक्षा देनी थी। लेकिन 670 ही सम्मिलित हुए। दूसरी पाली में इंटर के 361 परीक्षार्थी हैं। दूसरी पाली की परीक्षा से पूर्व सेक्टर मजिस्ट्रेट राम रतन के पहुंचने से अफरातफरी मच गई। केडीएम इंटर कालेज गड़ौरा बाजार में 259 ने परीक्षा दी। 35 ने परीक्षा छोड़ दी। दोनों कंेद्रों पर कुल 69 अनु। सुबह सेक्टर मजिस्ट्रेट ने परीक्षा केंद्र का जायजा लिया।
अड्डा बाजार प्रतिनिधि के अनुसार, महात्मा बुद्ध इंटर कालेज के प्रधानाचार्य दयानंद सिंह ने बताया कि हाईस्कूल के 449 परीक्षार्थियों में 12 अनुपस्थित रहे। सेक्टर मजिस्ट्रेट डीसीओ प्रदीप कुमार ने बताया कि दूसरी पाली में इंटर हिंदी और सामान्य हिंदी की परीक्षा में 574 में से 21 गायब रहे।
धानी प्रतिनिधि के अनुसार, दूसरी पाली में धानी क्षेत्र के सेठ महेश राम अशोक कुमार कन्या इंटर कालेज के केंद्र व्यवस्थापक राकेश पांडेय ने बताया कि कुल 298 में से 24ने परीक्षा छोड़ दी। किसान उच्चत्तर माध्यमिक लेहरा में 182 में 16 ने परीक्षा छोड़ी। सेठ त्रिलोकी राम इंटर कालेज केंद्र व्यवस्थापक धनेश गुप्ता ने बताया कि उमाशंकर रमाशंकर इं्टर के 100 में 97 ने जबकि बारगाहपुर के पंडित जवाहर लाल नेहरू इंटर कालेज के 206 मे से 26 ने परीक्षा छोड़ दी है।