{"_id":"6278082165b74f27e522863c","slug":"32000-hand-pump-and-more-than-damased-maharajganj-news-gkp4361686148","type":"story","status":"publish","title_hn":"हैंडपंपों ही वास्तविकता देखेंगे जिम्मेदार, देंगे रिपोर्ट 17-23-30","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हैंडपंपों ही वास्तविकता देखेंगे जिम्मेदार, देंगे रिपोर्ट 17-23-30
विज्ञापन
जिले में 32 हजार इंडिया मार्का हैंडपंप, अधिकतर की स्थिति बदहाल
महराजगंज। जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में खराब हैंडपंपों के बारे में पंचायत राज विभाग ने 10 मई तक रिपोर्ट मांगी है। इसकी जिम्मेदारी ग्राम सचिव और पंचायत सहायक को दी गई है। बता दें कि जिले में लगभग 32 हजार इंडिया मार्का हैंडपंप हैं, इनमें से अधिकतर की स्थिति बदहाल बताई जाती है। गर्मी के मौसम में जनपद के ग्रामीणों को शुद्ध पेयजल मुहैया कराने के उद्देश्य से इंडिया मार्का हैंडपंपों की वास्तविक स्थिति का पता लगाया जाएगा। दरअसल, गर्मी के मौसम में ग्रामीण क्षेत्रों में पीने की पानी की दिक्कत होने लगी है। कई हैंडपंप खराब हैं, तो कई दूषित पानी दे रहे हैं। इस वजह से ग्रामीणों को परेशानी हो रही है। इससे लोगों में संक्रामक रोग फैलने की आशंका उत्पन्न हो गई है। इसी के मद्देनजर पंचायत राज विभाग ने जिम्मेदारों से रिपोर्ट मांगी है। रिपोर्ट आने के बाद हैंडपंपों की दशा को सुधारने की पहल की जाएगी।
गर्मी के मौसम में ग्रामीणों को शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराना हमारी प्राथमिकता है। हैंडपंप के संबंध में ब्लॉक स्तर के जिम्मेदारों से 10 मई तक जानकारी मांगी गई है। रिपोर्ट मिलने के उपरांत हैंडपंप को दुरुस्त कराने की पहल होगी।
- नित्यानंद, सहायक जिला पंचायत राज अधिकारी