{"_id":"5c798315bdec2211ac1b01aa","slug":"31551467285-maharajganj-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रसोइयां और होमगार्ड भी करा सकते पंजीकरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रसोइयां और होमगार्ड भी करा सकते पंजीकरण
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रसोइयां और होमगार्ड भी करा सकते पंजीकरण
प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन योजना
श्रम प्रवर्तन अधिकारी ने भेजा संबंधित विभागों को पत्र
अमर उजाला ब्यूरो
महराजगंज। प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन योजना के तहत रसोइयां, होमगार्ड, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता आदि भी पंजीकरण कराकर इसका लाभ उठा सकते हैं। इसके लिए प्रदेश के प्रमुख सचिव ने सभी जिलाधिकारियों को पत्र लिखकर संबंधित विभागों को योजना से अवगत कराने को कहा है। ताकि पात्र लोगों को इसका लाभ मिल सके।
श्रम प्रवर्तन अधिकारी जितेंद्र कुमार ने बताया कि सभी विभागों को पत्र भेजकर योजना की जानकारी दी गई है। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन योजना के तहत असंगठित क्षेत्र के श्रमिक जिनकी आयु 18 से 40 वर्ष है और मासिक आय 15000 रुपये अथवा इससे कम है, वह पंजीकरण करा सकते हैं। उन्होंने बताया कि ग्राम्य विकास विभाग से होमगार्ड, स्वास्थ्य विभाग से आशा कार्यकर्ताओं, महिला एवं बाल विकास परियोजना से आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, शिक्षा विभाग से रसोइयां के अलावा पीआरडी जवान इस योजना का लाभ लेने के लिए पंजीकरण करा सकते हैं। शासन स्तर से सभी संबंधित विभागों को योजना के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए कहा गया है। उन्होंने बताया कि योजना के बारे में जानकारी किसी भी कामन सर्विस सेंटर से प्राप्त की जा सकती है। पंजीकरण के लिए आधार कार्ड, बैंक पासबुक आदि लाना जरूरी है।