{"_id":"5c6ef2b5bdec224e0121e4b7","slug":"31550774965-maharajganj-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कैंडल मार्च निकाल शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कैंडल मार्च निकाल शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कैंडल मार्च निकाला, दी शहीदों को श्रद्धांजलि
आतंकवाद के खिलाफ लोगों में गुस्सा
अमर उजाला ब्यूरो
महराजगंज। पुलवामा में हुए आतंकी हमले में शहीद जवानों को श्रद्धांजलि देने का क्रम जारी है। जिले में तमाम स्थानों पर कैंडल मार्च निकालकर लोगों ने शहीद जवानों को श्रद्धांजलि दी। साथ ही पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगाए। लोगों ने आतंकवाद के खिलाफ गुस्से का इजहार करते हुए सरकार से कड़ी कार्रवाई की मांग की।
शहर से सटे बौलियाराजा भगवंत मणि शिशु ज्ञान मंदिर हाई स्कूल के विद्यार्थियों ने जुलूस निकालकर आतंकवाद के खिलाफ रोष प्रकट किया। साथ ही शहीद जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित की। प्रधानाचार्य योगेंद्र नाथ यादव, बाबूलाल, अविनाश, प्रीती, मुकेश, मंजीत, रामकृपाल आदि मौजूद रहे।
कोठीभार प्रतिनिधि के अनुसार निचलौल ब्लॉक के ग्राम मदरहां डॉ. कमला शर्मा इंटरमीडिएट कॉलेज के छात्रों ने आतंकी हमले में शहीद जवानों की शहादत को नमन करते हुए कैंडल मार्च निकाला। इस दौरान प्रबंधक आलोक शर्मा, भूतपूर्व सैनिक मनोज कुमार राना, गौरव शर्मा, अशोक शर्मा, दिनेश शर्मा, राज कुमार कुशवाहा, आकाश पांडेय, पूनम श्रीवास्तव, रजनी पांडेय, निकिता सिंह, कुसुम, सीपी त्रिपाठी आदि मौजूद रहे। सिसवा ब्लॉक सभागार में प्रधान संघ के ब्लॉक अध्यक्ष नागेंद्र मल्ल, एडीओ राधेश्याम, ग्राम पंचायत अधिकारी, राकेश कृष्ण त्रिपाठी, प्रदीप त्रिपाठी, विकास सिंह, ग्राम प्रधान भोरिक यादव, रामानंद यादव, नंदलाल यादव, गिरजेश जायसवाल, विनय सिंह, संजय श्रीवास्तव, जोखना, अरुण कुमार आदि ने आतंकी हमले में शहीद पंकज त्रिपाठी के परिजनों के सहायतार्थ धन एकत्र किया। ग्राम प्रधान नागेन्द्र मल्ल ने कहा कि एकत्रित धन जिलाधिकारी माध्यम से शहीद के घर भेजा जाएगा।