{"_id":"5c44bfeabdec22736842126b","slug":"31548009450-maharajganj-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रधानमंत्री मातृत्व बंदना में जिले को मिला दूसरा स्थान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रधानमंत्री मातृत्व बंदना में जिले को मिला दूसरा स्थान
विज्ञापन
प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना में जिला दूसरे नंबर पर
महराजगंज। प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना के क्रियान्वयन में जिले को प्रदेश में दूसरा स्थान मिला है। जनवरी माह में निदेशक स्वास्थ्य मिशन ने प्रदेश के सभी जिलों में मातृत्व वंदना योजना के क्रियान्वयन की स्थिति की समीक्षा की। इसमें लक्ष्य के सापेक्ष बेहतर पंजीकरण करने पर महराजगंज दूसरे स्थान पर रहा। पहले स्थान पर श्रावस्ती जिला रहा।
एसीएमओ डॉक्टर राजेंद्र प्रसाद ने बताया कि पहली बार गर्भवती बनने वाली महिलाओं को स्वस्थ रखने के लिए सरकार की ओर से पांच हजार रुपये तीन किस्तों में दिए जाते हैं। इसके तहत दिसंबर 2018 तक जिले में 24859 पंजीकरण कराने का लक्ष्य तय किया था। इस बीच लक्ष्य के सापेक्ष जिले के सभी ब्लॉकों में 24486 गर्भवती महिलाओं का पंजीकरण हुआ है। इस पंजीकरण पर जिले को प्रदेश में दूसरा स्थान मिला।