फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   काली पट्टी बांध कलेक्ट्रेट के समक्ष दिया धरना

काली पट्टी बांध कलेक्ट्रेट के समक्ष दिया धरना

Fri, 18 Jan 2019 12:08 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 18 Jan 2019 12:08 AM IST
विज्ञापन
काली पट्टी बांध कलेक्ट्रेट के समक्ष दिया धरना
काली पट्टी बांध कलेक्ट्रेट के समक्ष दिया धरना
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
महराजगंज। आंगनबाड़ी कर्मचारी एवं सहायिका एसोसिएशन की जिला कमेटी की ओर से बृहस्पतिवार को काली पट्टी बांध कर कलेक्ट्रेट के सामने धरना दिया गया। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने प्रमुख सचिव बाल विकास को संबोधित छह सूत्री मांगों से संबंधित ज्ञापन भी एसडीएम को दिया।
संगठन की जिलाध्यक्ष छाया भारती ने आरोप लगाया कि सरकार आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के हितों पर ध्यान नहीं दे रही है। उनका कहना था कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को मनरेगा मजदूरों से भी कम पारिश्रमिक मिल रहा है। मानदेय में वृद्धि की मांग लंबे समय से की जा रही है। मांग पूरी न होने के कारण आंगनबाड़ी कार्यकर्ता धरना देने के लिए विवश हुई हैं। उन्होंने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, मिनी आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं एवं सहायिकाओं को राज्य कर्मचारी का दर्जा दिए जाने की मांग की। उन्होंने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय दस हजार मासिक करने, सुपरवाइजर पद पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को योग्यता के आधार पर प्रोन्नत करने, उन्हें सामाजिक सुरक्षा योजना का लाभ देने, 30 दिन का सवेतन चिकित्सकीय अवकाश प्रदान करने आदि की मांग भी की।
विज्ञापन

जिला संरक्षक राधेश्याम मौर्य ने कहा कि सरकार की तरफ से कई बार आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं एवं सहायिकाओं का मानदेय बढ़ाने का आश्वासन दिया गया, लेकिन अभी तक मानदेय में वृद्धि नहीं हुई। इससे उनमें आक्रोश बढ़ता जा रहा है। इस मौके पर राजमति, नाजमा, शोभा, जावित्री, ज्ञानमती, रिया मौर्य, पुष्पा ,संगीता, सुमन, सरोज जायसवाल आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed