फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   अनुपस्थित मिले चार शिक्षकों का रोका वेतन

अनुपस्थित मिले चार शिक्षकों का रोका वेतन

Sat, 12 Jan 2019 11:22 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 12 Jan 2019 11:22 PM IST
विज्ञापन
अनुपस्थित मिले चार शिक्षकों का रोका वेतन
अनुपस्थित मिले शिक्षकों का रोका वेतन
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
महराजगंज। बीएसए जगदीश शुक्ला ने शनिवार को जिले के विभिन्न परिषदीय स्कूलों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान 4 शिक्षक, 5 शिक्षामित्र और दो चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी अनुपस्थित मिले। इनके वेतन व मानदेय रोकने के निर्देश दिए गए। वहीं तीन शिक्षकों को कारण बताओ नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण तलब किया गया है।

उन्होंने बताया कि फरेंदा क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय ताल्ही का निरीक्षण किया। यहां शिक्षामित्र बालेश्वर अनुपस्थित मिले। इनका एक दिन का मानदेय रोकने के निर्देश दिए गए। प्राथमिक विद्यालय शाहपुर जंगल में प्रधानाध्यापक अरविंद कुमार अनुपस्थित मिले। उपस्थित सहायक अध्यापक पूनम, शिक्षा मित्र सुरेंद्र ठाकुर शिक्षण कार्य नहीं कर रही थीं। इस पर यहां तैनात सभी कर्मियों का एक दिन का वेतन रोकने के निर्देश दिए। प्राथमिक विद्यालय कांशीराम महदेवा में निरीक्षण के समय जानकारी मिली कि विशाल श्रीवास्तव प्रशिक्षण में गए हैं। स्कूल में शिक्षा मित्र घनश्याम यादव एवं कमलेश उपस्थित मिले। उच्च प्राथमिक विद्यालय कांशीराम महदेवा में शिवानंद चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी अनुपस्थित रहे। प्राथमिक विद्यालय हथियागढ़ में प्रभारी प्रधानाध्यापक गौरव कुमार अनुपस्थित मिले। स्कूल में बच्चों की उपस्थिति अंकित न करने पर शिक्षक का वेतन रोकने के निर्देश दिए। प्रभारी प्रधानाध्यापक चौधरी संजय सिंह का वेतन रोकने के भी निर्देश दिए। पूर्व माध्यमिक विद्यालय लक्ष्मीपुर के प्रधानाध्यापक विजय प्रकाश दूबे अनुपस्थित मिले। इनका भी एक दिन का वेतन रोकने तथा लंबे समय से गैरहाजिर चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी अमरनाथ का अगले आदेश तक वेतन रोकने के निर्देश दिए गए। कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय लक्ष्मीपुर में शिक्षिका शशिकला एवं अल्पना सिंह गैरहाजिर मिलीं। बिना अनुमति के स्कूल से बाहर रहने पर कारण बताओ नोटिस देकर जवाब मांगा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed