फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   भारत बंद पर जिले में पुलिस सतर्क

भारत बंद पर जिले में पुलिस सतर्क

Mon, 10 Sep 2018 12:05 AM IST
Updated Mon, 10 Sep 2018 12:05 AM IST
विज्ञापन
भारत बंद पर जिले में पुलिस सतर्क
फाइल फोटो

विज्ञापन

महराजगंज। सोमवार को कांग्रेस के भारत बंद आह्वान और समाजवादी के धरने को लेकर पुलिस प्रशासन सतर्क हो गया है, जिले में पुलिस सभी प्रमुख स्थानों पर तैनात रहेगी। साथ ही क्षेत्राधिकारी प्रत्येक हलचल पर नजर रखेंगे। इसके अलावा सभी थानेदार अपने अपने क्षेत्र में सर्तक रहेंगे। नगर में सभी प्रमुख स्थानों पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है।
नगर के सक्सेना चौक, बस स्टेशन, गोरखपुर रोड, कालेज के सामने, जिला उद्योग केंद्र के पास पुलिस तैनात रहेगी। साथ ही पुलिस की पेट्रोलिंग भी तेज रहेगी। चौराहे पर अग्निशमन दल भी तैनात रहेगा। वहीं दूसरी ओर जिले में सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए सभी थानों को चौकसी बरतने का निर्देश दिया गया है। किसी भी हालात से निपटने के लिए रिजर्व बल पुलिस मुख्यालय पर तैनात रहेगा। क्षेत्र में कहीं गड़बड़ी की सूचना मिलने पर पुलिस तुरंत कार्रवाई करने को तैयार रहेगी। एएसपी आशुतोष शुक्ल का कहना है कि भारत बंद को देखते हुए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। अगर कहीं भी कोई कानून व्यवस्था को हाथ लेने का प्रयास करेगा तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

एडीएम इद्रभूषण वर्मा ने बताया कि जिले में धारा 144 लागू कर दी गई है। 31 अक्टूबर तक यह आदेश जिले में लागू रहेगा। कलेक्ट्रेट, विकास भवन, या अन्य सरकारी कार्यालयों पर प्रांगण में कार्य दिवस में बिना किसी पूर्वानुमति के धरना प्रदर्शन जुलूस, अनावश्यक भीड़ एकत्र करना प्रतिबंधित किया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed