फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   कैमरे की निगरानी में16 केंद्रों पर होगी मदरसों की परीक्षा

कैमरे की निगरानी में16 केंद्रों पर होगी मदरसों की परीक्षा

Sun, 15 Apr 2018 12:07 AM IST
Updated Sun, 15 Apr 2018 12:07 AM IST
विज्ञापन
कैमरे की निगरानी में16 केंद्रों पर  होगी मदरसों की परीक्षा
cctv

विज्ञापन

महराजगंज। उत्तर प्रदेश मदरसा शिक्षा परिषद द्वारा संचलित 16 से 28 अप्रैल तक मुंशी मौलवी आदि की परीक्षाएं दो पालियों में संचालित होगी। इसके लिए जिले में कुल 16 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। जहां कैमरे की नजर में नकलविहीन परीक्षा कराई जाएगी। अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी प्रभात कुमार ने बताया कि महराजगंज में मदरसा की परीक्षा केंद्रो पर दो पालियों में परीक्षा संपन्न कराई जाएगी। प्रथम पाली आठ से 11 बजे तक तथा द्वितीय पाली दो से पांच बजे तक होगी। इसमें परीक्षा के लिए सभी केंद्रो पर 6792 परीक्षार्थी पंजीकृत है। इस बार नकल को रोकने के लिए सभी केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए गए है, जिससे नकल विहिन परीक्षा संपन्न कराया जा सके।
इन केंद्रो पर होगी परीक्षा
राजकीय बालिका इंटर कालेज महराजगंज, बुधेंद्र जनता इंटर कालेज मिठौरा बाजार, राष्ट्रीय बालिका इंटर कालेज, राजा रत्नसेन स्मारक इंटर कालेज निचलौल, राधा कुमारी इंटर कालेज ठूठीबारी, महात्मा गांधी इंटर कालेज सिसवां बाजार, शिवजपत सिंह इंटर कालेज कालेज भिटौली बाजार, राजकीय इंटर कालेज, पंचायत इंटर कालेज परतावल, नौतनवां इटर कालेज नौतनवां, महात्मा बुध इंटर कालेज बुद्व इंटर कालेज बुद्वनगर अड्डा बाजार, विश्वम्भर जनता इंटर कालेज रतनपुर मिश्र मिश्रवलिया, आदर्श इंटर कालेज परसौना , जनता इंटर कालेज पुरंदरपुर, भागीरभी कृषक इंटर कालेज भागीरथपुर, सैयद अहमद खां जनता इंटर कालेज बहदुरी केंद्र पर मदरसा की परीक्षा होगी।
विज्ञापन


दो सचल दल टीम का हुआ गठन
जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी प्रभात कुमार ने बताया कि मदरसा परीक्षा को नकल विहीन संपन्न कराने के लिए दो सचल दल टीम बनाई गई है। वहीं सेक्टर मजिस्ट्रेट की जिम्मेदारी संबंधित क्षेत्र के वीडियो की होगी। उन्होंने बताया कि राजा रत्नसेन इंटर कालेज स्मारक इंटर कालेज बाली में स्टेटिक मजिस्ट्रेट तैनात रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed