फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   समाजिक न्याय दिवस के रूप में मनाया गया पूर्व प्रधान मंत्री का जन्म दिवस

समाजिक न्याय दिवस के रूप में मनाया गया पूर्व प्रधान मंत्री का जन्म दिवस

Mon, 26 Jun 2017 12:27 AM IST
Updated Mon, 26 Jun 2017 12:27 AM IST
विज्ञापन
समाजिक न्याय दिवस के रूप में मनाया गया पूर्व प्रधान मंत्री का जन्म दिवस
महराजगंज। रविवार को किसान मंच की ओर से जवाहर लाल नेहरू स्मारक पीजी कालेज सभागार में पूर्व प्रधान मंत्री विश्वनाथ प्रताप सिंह के जन्म दिवस को समाजिक न्याय, आरक्षण दिवस के रूप में मनाया गया। अध्यक्षता किसान मंच के जिला संयोजग डा. बलराम शर्मा ने की। संचालन मो. हई खां एडवोकेट ने किया। जिला संयोजक बलराम शर्मा ने पूर्व प्रधान मंत्री बीपी सिंह के जीवन दर्शन पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि वीपी सिंह ने जीवन भर गरीबों के समस्याओं के लिए आवाज बुलंद की। किसानों को खेती के लिए नये अवसर देना उनकी प्राथमिकता थी। उन्होंने गरीबों के अलावा महिला व विकलांग के लिए भी योजनाएं बनाई थी। किसानों को गन्ने की खेती को बढ़ावा देने के लिए शुगर मिल को चालू कराया था।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष अरुण कुमार सिंह ने कहा कि किसान मंच के पदाधिकारियों की कुछ मांगे जो सरकार मानने में आना कानी कर रही है और सरकार अगर समय रहते हमारी मांगों को पूरा नहीं करती है तो किसान मंच के पदाधिकारी आंदोलन के लिए बाध्य होंगे। किसान मंच के प्रदेश सचिव एके विश्वकर्मा ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया। इस मौके पर रामनयन शर्मा, नरसिंह बहादुर सिंह, बुद्धि नाथ अग्रहरि, हरीगोविंद चौधरी, मोहम्मद हई खान, एसपी विश्वकर्मा, दयाल यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed