फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   303 school dedicated

आरटीई : अंतिम चरण की लाटरी में 303 विद्यार्थियों विद्यालय आवंटित

Wed, 15 Jun 2022 11:51 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 15 Jun 2022 11:51 PM IST
विज्ञापन
303 school dedicated
आरटीई : अंतिम चरण की लाटरी में 303 विद्यार्थियों विद्यालय आवंटित
विज्ञापन

- जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय में बुधवार को दुर्बल व अलाभित समूह के विद्यार्थियों को किया गया लाभान्वित
संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। शिक्षा का अधिकार (आरटीई) अधिनियम के तहत बुधवार को जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय परिसर में दुर्बल वर्ग व अलाभित समूह के बच्चों को विद्यालय के आवंटन के लिए लाटरी हुई। अंतिम चरण में प्रवेश के लिए कुल 337 विद्यार्थियों ने आवेदन किया था, जिनमें से 303 को विद्यालय आवंटित हो गए, जबकि 34 को निराश होना पड़ा।
शासन की ओर से दुर्बल वर्ग एवं अलाभित समूह के बच्चों को उनकी इच्छा के मुताबिक स्कूलों में प्रवेश दिलाए जाने की व्यवस्था है। प्रथम व द्वितीय चरण में विभागीय जिम्मेदारों की ओर से क्रमश: 318-318 विद्यार्थियों को उनके पसंद के प्राइवेट स्कूलों में दाखिला दिलाया गया था। तीसरे व अंतिम चरण के लिए कुल 337 आवेदन प्राप्त हुए थे। बुधवार को बीएसए कार्यालय में अंतिम चरण में प्रवेश के लिए प्रभारी बीएसए रवींद्र सिंह, जिला समन्वयक समेकित शिक्षा केके सिंह, सामुदायिक सहभागिता अनुपम पाल, एमआईएस अविनाश गौरव के साथ ही एमआईएस प्रभारी दिनेश मिश्र के समिति के समक्ष आवंटन प्रक्रिया हुई, जिसमें प्राप्त 337 आवेदनों में से 303 को विद्यालय का आवंटन कर दिया गया, शेष 34 को उनके विकल्प के मुताबिक विद्यालय आवंटित नहीं हुए।
विज्ञापन

---------------------------------
आरटीई के तहत दुर्बल वर्ग व अलाभित समूूूह के अंतिम चरण की प्रक्रिया को पूर्ण करा लिया गया है। पात्रता के आधार पर 303 विद्यार्थियों को विद्यालय का आवंटन कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- रवींद्र सिंह, प्रभारी बीएसए
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed