फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   3 police thane will be illuminated with solar power

सौर उर्जा से जगमग होंगे जिले के तीन थाने

Wed, 25 Nov 2020 11:09 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 25 Nov 2020 11:09 PM IST
विज्ञापन
3 police thane will be illuminated with solar power
सौर ऊर्जा से जगमग होंगे जिले के तीन थाने
विज्ञापन

- तीन थाना परिसरों में लगने हैं पांच-पांच किलोवाट के सोलर पावर प्लांट, विभाग को धन का इंतजार
संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। थाने में भी वैकल्पिक ऊर्जा की व्यवस्था को मजबूत रखने तथा परिसर को रोशन करने के लिए जिले के तीन थानों में भी सोलर पावर प्लांट लगाए जाएंगे। पांच-पांच किलोवाट के इस प्लांट के लग जाने से विभाग की मुश्किल काफी हद तक दूूूर हो जाएंगी।
नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा विकास विभाग(नेडा) द्वारा फरेंदा थाने, सदर कोतवाली थाने तथा घुघली थाने में पांच-पांच किलोवाट के सोलर पावर प्लांट लगाए जाएंगे। मंशा है कि सौर ऊर्जा के इस संयंत्र के लगने से जहां विभाग के पास वैकल्पिक ऊर्जा का श्रोत उपलब्ध होगा, वहीं बिजली के चले जाने के बाद भी काम में किसी प्रकार की बाधा उत्पन्न नहीं होगी। सभी काम को पूरी तत्परता व सक्रियता के साथ समय से किया जा सकेगा। नेडा के जिम्मेदारों ने सोलर पावर प्लांट लगाने को लेकर पुलिस विभाग को पत्र भेजकर धन उपलब्ध कराने की मांग की है। नेडा के परियोजना निदेशक उदयभान त्रिपाठी ने बताया कि तीन थानों में सोलर पावर प्लांट लगाने को लेकर विभाग से धन की मांग की गई है। धन मिलने के उपरांत सोलर पावर प्लांट लगाने की प्रक्रिया को आगे बढ़ाया जाएगा।
विज्ञापन

प्रत्येक सोलर पावर प्लांट पर व्यय होंगे लगभग छह लाख
प्रत्येक थाना परिसर में सोलर पावर प्लांट लगाने को लेकर लगभग छह लाख रुपये व्यय किए जाएंगे। तीनो थानों में सोलर पावर प्लांट के लिए नेडा ने पुलिस से धन की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed