{"_id":"61df2119da0fcc5ba71e1211","slug":"3-injured-in-qarell-maharajganj-news-gkp423456848","type":"story","status":"publish","title_hn":"मारपीट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मारपीट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दीवार गिराने के मामले में दो पक्षों में मारपीट, तीन घायल
फरेंदा (महराजगंज)। भैया फरेंदा में मंगलवार की रात दीवार गिराने की बात को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट हो गई। जिसमें दोनों पक्षों से करीब तीन लोगों को चोटें आई हैं जिसमें घायलों का इलाज अस्पताल में चल रहा है।
फरेंदा थाना क्षेत्र के भैया फरेंदा निवासी सुभाष चंद व विजय अग्रहरी के बीच काफी दिनों से जमीन विवाद चल रहा है। जिसको लेकर कई बार दोनों पक्ष थाने पर पहुंच चुके हैं। मंगलवार की रात दीवार गिराने के लिए दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हो गई। जिसमें एक पक्ष से विजय अग्रहरि व दूसरे पक्ष से संतराम व सुभाष को चोटें आई हैं। मारपीट में घायल विजय अग्रहरि को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बनकटी लाया गया। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। अन्य घायलों का इलाज चल रहा है। सीओ सुनील दत्त दुबे ने बताया तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। संवाद