फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   27 candidates filed nomination forms

27 प्रत्याशियों ने किया नामांकन, नौ ने खरीदे पर्चे

Thu, 10 Feb 2022 11:18 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 10 Feb 2022 11:18 PM IST
विज्ञापन
27 candidates filed nomination forms
कलेक्ट्रेट परिसर में सिसवां से सपा प्रत्याशी सुशील टिबड़ेवाल ने किया नामांकन।संवाद - फोटो : MAHARAJGANJ
27 प्रत्याशियों ने किया नामांकन, नौ ने खरीदे पर्चे
विज्ञापन

छठें दिन विधानसभा क्षेत्र सिसवा व पनियरा में सर्वाधिक आठ-आठ तो सदर में सबसे कम दो प्रत्याशी ने किया नामांकन
संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। नामांकन प्रक्रिया के छठें दिन बृहस्पतिवार को पांच विधानसभा सीटों के लिए 27 प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र दाखिल किए। इस दौरान नामांकन स्थल पर गहमागहमी रही।
पनियरा विधानसभा क्षेत्र के निर्वाचन अधिकारी मदन मोहन वर्मा ने बताया कि बृहस्पतिवार को भाजपा प्रत्याशी के रूप में ज्ञानेंद्र सिंह, अपना समाज पार्टी से सुरेशचंद्र, विकासशील इंसान पार्टी से बृजेश तथा निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में प्रदीप, रामचंद्र, मौसमे आलम, रामप्रीत व प्रफुल्ल ने नामांकन पत्र दाखिल किया। फरेंदा विधानसभा के सहायक निर्वाचन अधिकारी वाचस्पति सिंह ने बताया कि फरेंदा विधानसभा क्षेत्र से आम आदमी पार्टी के डॉ. राजन यादव, जैली मजदूर तथा निर्दल प्रत्याशी के रूप में आशुतोष व सूर्यप्रकाश ने नामांकन पत्र दाखिल किया।
विज्ञापन

नौतनवां विधानसभा के निर्वाचन अधिकारी रामसजीवन मौर्य ने बताया कि बसपा से अमनमणि त्रिपाठी, समाजवादी पार्टी से कुंवर कौशल सिंह, कांग्रेस से सदामोहन उपाध्याय, जन अधिकार पार्टी से नागेंद्र शुक्ला एवं निर्दल के रूप में वीरेंद्र ने नामांकन पत्र दाखिल किया। सदर विधानसभा क्षेत्र के निर्वाचन अधिकारी अजय श्रीवास्तव ने बताया कि सदर (सुरक्षित) विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी जयमंगल कन्नौजिया, आम आदमी पार्टी से अवधेश ने नामांकन पत्र दाखिल किया ।
विज्ञापन
विज्ञापन

सिसवां विधानसभा क्षेत्र के निर्वाचन अधिकारी सत्यप्रकाश मिश्रा ने बताया कि सिसवां से भाजपा प्रत्याशी प्रेमसागर पटेल, सपा प्रत्याशी सुशील टिबड़ेवाल, बसपा प्रत्याशी धीरेंद्र सिंह, कांग्रेस प्रत्याशी राजू कुमार गुप्ता तथा निर्दल प्रत्याशी के रूप मेें अजय श्रीवास्तव, दीपक, दीनानाथ व गौतम लाल श्रीवास्तव ने नामांकन दाखिल किया। उप जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. पंकज कुमार वर्मा ने बताया कि छठें दिन 27 कुल नामांकन पत्र दाखिल हुए।

----
शंखलाल मांझी समेत कुल नौ लोगों ने खरीदे पर्चे
जिले में नामांकन की प्रक्रिया के छठें दिन विधानसभा क्षेत्रों में कुल नौ पर्चे खरीदे गए। फरेंदा से शंखलाल मांझी, सदर से निर्मेष मंगल, अमरनाथ, चंद्रजीत व शैलेंद्र तथा पनियरा से जयप्रकाश तिवारी, सूरज कुमार गुप्ता, वसीउद्दीन सिद्दीकी व जयप्रकाश ने पर्चा खरीदा।
---
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed