{"_id":"61799251303ace012d1a2629","slug":"26-pataint-admited-in-etc-and-jes-ward-maharajganj-news-gkp4144671148","type":"story","status":"publish","title_hn":"बुखार के 9 तो एईएस के तीन मरीजों का चल रहा उपचार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बुखार के 9 तो एईएस के तीन मरीजों का चल रहा उपचार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला अस्पताल के ईटीसी व जेईएस वार्ड में 26 मरीज भर्ती
महराजगंज। जिला अस्पताल में ईटीसी और जेईएस वार्ड में कुल 15 बेड पर 26 मरीजों का उपचार चल रहा है। इसमें तीन एईएस, 9 तेज बुखार के मरीज के अलावा 14 अन्य बीमारी के मरीज शामिल है। ईटीसी सी वार्ड में एक बेड पर दो मरीज का उपचार होने से मरीजों को काफी परेशानी हो रही है। लेकिन, जिम्मेदार अधिकारी इस समस्या को लेकर गंभीर नहीं है।
मौसम के उतार-चढ़ाव के कारण बच्चों को काफी परेशानी हो रही है। बुधवार को जिला अस्पताल के जेई- एईएस और ईटीसी वार्ड में कुल 26 मरीज भर्ती हैं जिसमें सबसे अधिक तेज बुखार के 9 मरीज, वहीं एईएस के तीन तो, निमोनिया के अलावा अन्य बीमारी के कुल 14 मरीज का इलाज चल रहा है। इस वार्ड में केवल 15 बेड होने के कारण मरीजों को काफी परेशानी हो रही है। वहीं, तीमारदारों ने कहा कि एक बेड पर एक ही मरीज को भर्ती किया जाना ठीक होगा लेकिन जिला अस्पताल में एक बेड पर दो मरीजों को भर्ती किया जा रहा है।
बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. आरपी राय ने बताया कि मौसम में परिवर्तन के कारण बच्चों को काफी दिक्कत हो रही है। ज्यादातर बच्चों में बुखार, निमोनिया के लक्षण मिल रहे हैं। ऐसे में अभिभावकों को सावधानी बरतने की जरूरत है। बच्चों को शुद्ध पेयजल दिया जाए। गर्म भोजन दें, फूल आस्तीन का कपड़ा पहनावें, मच्छरों से बचाव की जरूरत है।
विज्ञापन
सीएमएस डॉ. एके राय ने बताया कि ईटीसी वार्ड में कुल 26 मरीज भर्ती हैं। इसमें एईएस के तीन, तेज बुखार के 9 तो निमोनिया के अलावा अन्य बीमारी के कुल 14 मरीजों का उपचार चल रहा है। वार्ड में बेड कम होने की सूचना उच्चाधिकारियों को भेजी गई है।