{"_id":"66f15f54c0dd2ceb8c0a072c","slug":"218-new-tv-patients-found-in-the-district-treatment-started-maharajganj-news-c-206-1-sgkp1021-131985-2024-09-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: जिले में 218 नए टीवी के मरीज मिले, इलाज शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: जिले में 218 नए टीवी के मरीज मिले, इलाज शुरू
Mon, 23 Sep 2024 06:00 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Mon, 23 Sep 2024 06:00 PM IST
विज्ञापन
महराजगंज। जिले में क्षय रोगियों का खोजी अभियान समाप्त हो गया है। अभियान के दौरान 3753 लोगों के नमूने लिए गए थे। जांच में टीबी के 218 नए मरीज मिले हैं। विभाग ने मरीजों का इलाज शुरू करा दिया है।
जानकारी के अनुसार, जिले में कुल जनसंख्या 33,03327 के सापेक्ष 6,60,665 लोगों की स्क्रीनिंग का लक्ष्य निर्धारित था, लेकिन इसमें अभी तक कुल 5,64,178 लोगों की स्क्रीनिंग हुई। विभाग की ओर से 3753 संदिग्ध लोगों की जांच की गई है। इसमें 218 मरीज मिले हैं। सभी का इलाज शुरू दिया गया है। बलगम जांच में 70 और एक्स-रे प्लेट से 148 मरीजों में टीवी रोग की पुष्टि हुई है। क्षय रोगी खोजी अभियान खत्म हो गया, लेकिन अभी तक निर्धारित लक्ष्य के अनुसार क्षय रोगियों की जांच नहीं हुई।
जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ वीरेंद्र कुमार आर्या ने बताया कि जिले में कुल 218 टीवी के नए मरीज मिले हैं। सभी का इलाज शुरू कराया गया है। जिले में टीबी रोगियों का समुचित उपचार किया जा रहा है। पर्याप्त दवाएं दी जा रही हैं। उन्होंने बताया कि दो सप्ताह से अधिक खांसी या बुखार हो, बलगम में खून दिख रहा हो या वजन लगातार कम हो रहा हो तो यह टीबी के लक्षण हैं। भूख न लगना, रात में पसीना, गले में गांठ या महिलाओं में बांझपन आदि भी टीबी के लक्षण हैं।