{"_id":"5c9e5d89bdec221428362c17","slug":"21553882505-maharajganj-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तन्नू को लगा झटका, सुप्रिया को मिला टिकट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तन्नू को लगा झटका, सुप्रिया को मिला टिकट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोटो
तनुश्री को लगा झटका, सुप्रिया को मिला कांग्रेस से टिकट
24 घंटे में पार्टी के प्रत्याशी बदल देने से सियासी हलचल तेज
अमर उजाला ब्यूरो
महराजगंज। कांग्रेस ने नौतनवां से विधायक अमनमणि त्रिपाठी की बहन तनुश्री त्रिपाठी का टिकट काटकर महराजगंज के पूर्व सांसद स्व. हर्षवर्धन सिंह की बेटी सुप्रिया सिंह श्रीनेत को टिकट दिया है। सुप्रिया एक अंग्रेजी टीवी चैनल में वरिष्ठ संपादक के पद पर कार्यरत रही हैं।
कांग्रेस प्रत्याशी सुप्रिया सिंह श्रीनेत का जन्म फरवरी 1977 में हुआ। उनकी स्कूली शिक्षा लॉरेटो कॉन्वेंट लखनऊ से हुई है। उन्होंने स्नातक व परास्नातक दिल्ली विश्वविद्यालय किया है। राजनीति विज्ञान में एमए करने के बाद कैरियर की शुरुआत टीवी चैनल से की। वह 10 साल एक टीवी चैनल में कार्यकारी संपादक के पद पर काम करती रहीं। उनके पति धीरेंद्र सिंह प्राइवेट कंपनी में ऊंचे पद पर कार्यरत हैं। सुप्रिया को टिकट मिलने की खबर जैसे ही महराजगंज पहुंची उनके समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई। ढोल बजाकर सभी ने स्वर्गीय हर्षवर्धन के संघर्षों को याद करते हुए एक-दूसरे को मिठाई खिलाई। पिता हर्षवर्धन वर्ष 1989 और वर्ष 2009 में कांग्रेस के टिकट पर सांसद चुने गए थे। वह वर्ष 1985 से 1989 तक फरेंदा के विधायक भी रहे। चार अक्तूबर 2016 को उनका निधन हो गया।