फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   राष्ट्र की मजबुती के लिए मतदान बेहद जरूरी

राष्ट्र की मजबुती के लिए मतदान बेहद जरूरी

Thu, 28 Mar 2019 10:47 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 28 Mar 2019 10:47 PM IST
विज्ञापन
राष्ट्र की मजबुती के लिए मतदान बेहद जरूरी
राष्ट्र की मजबूती के लिए मतदान जरूरी
विज्ञापन

फोटो:-
गांव में गोष्ठी का आयोजन कर बताए गए मतदान का महत्व
अमर उजाला ब्यूरो
महराजगंज। लोकसभा चुनाव को लेकर प्रशासन की ओर से तैयारी तेज हो गई है। जिले में मतदान का प्रतिशत बढ़ाने के लिए कोशिश की जा रही है। लोगों को कार्यक्रम के माध्यम से जागरूक किया जा रहा है। अधिकारियों की टीम जिले में गांव-गांव पहुंचकर लोगों को जागरूक कर रही है। इस बार 75 प्रतिशत से ज्यादा मतदान का लक्ष्य रखकर कार्य किया जा रहा है।
बरगदवां प्रतिनिधि के अनुसार क्षेत्र के तरैनी एवं असुरैना गांव में मतदाता जागरूकता गोष्ठी का आयोजन हुआ। गांव के लोगों को मतदान के महत्व को बताया गया। साथ बढ़चढकर मतदान के हिस्सा लेने का आह्वान किया गया। जिलाधिकारी अमरनाथ उपाध्याय ने कहा कि लोकतंत्र के इस महापर्व पर आपका एक वोट अमूल्य है। आगामी 19 मई को होने वाले मतदान में सभी लोग बढ़ चढ़कर हिस्सा ले। राष्ट्र हित में मतदान बेहद जरूरी है। जब सभी नागरिक मतदान करेंगे तो राष्ट्र मजबूत होगा।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक रोहित सिंह सजवान ने कहा कि मतदान करने के लिए सभी को जागरूक होने की जरूरत है। स्वतंत्रता, समानता और भाईचारा लोकतंत्र के उपहार हैं। मतदान केंद्र पर पहुंचे और निर्भीक होकर मतदान करें। पुलिस सुरक्षा को लेकर सतर्क है। क्षेत्र में कहीं भी संदिग्ध स्थिति नजर अए तो तुरंत पुलिस को सूचना दें। इस दौरान खंड विकास अधिकारी अनिल कुमार यादव, बीएसए जगदीश शुक्ल, ग्राम प्रधान विद्यावती, सीडीपीओ साधना पांडेय, रामेश्वर चौधरी और शिवशंकर चौबे आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

फरेंदा प्रतिनिधि के अनुसार लोकसभा चुनाव में मतदान का प्रतिशत बढ़ाने व मतदान के लिए सीडीओं पवन कुमार अग्रवाल ने गोपलापुर में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम चलाया। जिसमें गांव के लोगों को मतदान करने के लिए प्रेरित किया तथा सभी लोगों को मतदान के लिए शपथ दिलाई गई। सीडीओ पवन कुमार अग्रवाल प्राथमिक विद्यालय गोपलापुर में पहुंचे, जहां पर बूथ संख्या 182 का निरीक्षण किया। इस दौरान डीसी मनरेगा उपेंद्र पाल, ग्राम पंचायत अधिकारी हेमंत तिवारी, बलवेंद्र प्रताप शाही, प्रधानाचार्य दुर्गेश चंद पांडेय, बीएलओ बेचू विश्वकर्मा आदि मौजूद थे।


जागरूकता रैली के माध्यम से मतदान का संदेश दिया
पनियरा-पुरंदरपुर। क्षेत्र के ग्राम सभा बैदा बाजार स्थित प्राथमिक विद्यालय परिसर में मतदात के लिए स्कूल के बच्चों ने जागरूकता रैली निकाली। इस रैली का शुभारंभ ग्राम प्रधान कैलाश पति यादव ने किया। मतदाता जागरूकता रैली विद्यालय परिसर से होकर गांव में भ्रमण की। इस दौरान ग्राम सचिव दिनेश पाठक, दुर्गेश अग्रहरि, बाल गोबिंद गुप्ता, देवीशरण त्रिपाठी, नरेंद्र गौड़, ओमप्रकाश यादव, केशव त्रिपाठी, इंद्रासन यादव, जयराम गुप्ता, राधेश्याम राजभर, पूनम पासवान आदि मौजूद रहे। लक्ष्मीपुर क्षेत्र के ग्राम पंचायत सिसवनिया विशुन में गुरूवार को मतदाता जागरूकता रैली निकाली गई। ग्राम पंचायत अधिकारी दिनेश राय, राम सहाय पांडेय, सतीश, रामबेलास, राजकुमार, एमएलए और विजय कुमार तिवारी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed