{"_id":"5c685032bdec224dce166ff8","slug":"21550340146-maharajganj-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डंपर ने बाइक को मारी टक्कर चालक घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डंपर ने बाइक को मारी टक्कर चालक घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाइक में डंपर से लगी टक्कर, एक घायल
निचलौल। कोठीभार थाना क्षेत्र के गांव बलहीखोर के निकट सिसवा मार्ग पर शनिवार को दोपहर करीब दो बजे निचलौल की तरफ आ रहे बाइक चालक को सामने से डंपर ने टक्कर मार दिया। इस हादसे में बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से एंबुलेंस से इलाज के लिए सीएचसी निचलौल लाया गया। जहां डॉक्टरों ने घायल की हालत गंभीर देख जिला अस्पताल रेफर कर दिया। बाइक चालक हेलमेट पहने हुए था।
घोड़नर गांव निवासी संजय कनौजिया (28) बाइक से अपने बड़े भाई उमेश कनौजिया से मिलने नौतनवां जा रहे थे। रास्ते में गांव बलहीखोर के निकट सामने से आ रहे तेज रफ्तार डंपर ने टक्कर मार दिया। इस हादसे में बाइक सवार संजय घायल हो गए। कोठीभार थाना अध्यक्ष सर्वेश कुमार सिंह का कहना था कि मामला संज्ञान में नहीं है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।