फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   हर तरफ गूंजा पाकिस्तान मुर्दाबाद

हर तरफ गूंजा पाकिस्तान मुर्दाबाद

Sat, 16 Feb 2019 12:08 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 16 Feb 2019 12:08 AM IST
विज्ञापन
हर तरफ गूंजा पाकिस्तान मुर्दाबाद
हर तरफ गूंजा पाकिस्तान मुर्दाबाद
विज्ञापन

जवानों की शहादत पर गम के साथ गुस्से में दिखे जनपदवासी
अमर उजाला ब्यूरो
महराजगंज। सीआरपीएफ के जवानों पर हुए आतंकी हमले से देशवासी गम के साथ गुस्से में हैं। जिले में तमाम स्थानों पर पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे के साथ लोगों ने आतंकवाद का पुतला फूंक कर गुस्से का इजहार किया। वहीं शहीद पंकज अमर रहें के नारों ने वातावरण गूंज उठा।
ठूठीबारी प्रतिनिधि के अनुसार ठूठीबारी विकास मंच से जुड़े व्यापारियों एवं युवाओं ने आतंकवाद का पुतला फूंका। पूरे कस्बे में भ्रमण कर पाकिस्तान मुर्दाबाद आतंकवाद मुर्दाबाद के नारे लगाए। इस दौरान डीके रौनियार, दिनेश, जीतू, मुकेश निगम, राजू वर्मा, दुर्गेश, संदीप, सनी सिंह आदि मौजूद रहे। परतावल ब्लॉक परिसर में शोक सभा का आयोजन हुआ। ब्लॉक प्रमुख हरिशंकर वर्मा, एडीओ पंचायत पुनीत कुमार, ग्राम प्रधान सचिन सिंह, राजकुमार सिंह, रमेश यादव, अशोक पटेल, हेमंत कुमार आदि ने शोक जताया।
विज्ञापन

निचलौल प्रतिनिधि के अनुसार उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के आह्वान पर शुक्रवार को कस्बे के व्यापारियों ने अपनी दुकानें बंद रखीं। कस्बे में कैंडल मार्च निकालकर आतंकी हमले में शहीद जवानों को श्रद्धांजलि दी। व्यापार मंडल के अध्यक्ष दुर्गा प्रसाद अग्रहरि ने कहा कि पूरा देश शहीद के परिजनों के साथ खड़ा है। इस दौरान शिवनाथ मद्धेशिया, शम्भूलाल वर्मा, श्रीचन्द वर्मा, राजू जायसवाल, गुड्डू जायसवाल, जितेन्द्र केडिया, रामानन्द जायसवाल, महेश गुप्ता, रवि सिंह, मनोज राय, माधव राज जायसवाल, भोला वर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

नौतनवां प्रतिनिधि के अनुसार हिंदू युवा वाहिनी के जिलाध्यक्ष नरसिंह पांडे के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने आतंकी हमले के विरोध में तहसील से अस्पताल चौराहे तक जुलूस निकाला। यहां आतंकवाद और पाकिस्तान विरोधी नारे लगाते हुए आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद के संस्थापक मसूद अजहर का पुतला फूंका। इस मौके पर ब्लॉक संयोजक राधेश्याम गुप्ता, ब्लॉक अध्यक्ष जगदीश साहनी, संतोष मोदनवाल, महेंद्र भारती, सीताराम श्रीवास्तव, बिरजू मद्धेशिया, राहुल जायसवाल आदि मौजूद रहे।
कस्बे के हनुमान चौक से नगर पालिका अध्यक्ष गुड्डू खान के नेतृत्व में सैकड़ों लोगों ने आतंकवाद और पाकिस्तान विरोधी नारे लगाते हुए जुलूस निकाला। जुलूस में शामिल लोग जनता चौक, अस्पताल चौराहा, जयहिंद चौराहा होते हुए गांधी चौक पर पहुंचे और आतंकी संगठन के सरगना सैयद मसूद अजहर का पुतला फूंककर भारत सरकार से आतंकियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। इस मौके पर बंटी पांडेय, शाहनवाज खान, राजेश, किसमती देवी, राजेंद्र जायसवाल, बृजेश मणि त्रिपाठी, धीरेन्द्र सागर, रामनारायण गौतम आदि मौजूद रहे।
पूर्व सैनिकों एवं व्यापारियों ने शुक्रवार को कस्बे के गांधी चौक पर जम्मू काश्मीर में हुए आतंकी हमले में शहीद जवानों को श्रद्धांजलि दी। इस दौरान पूर्व सैनिक मनोज राना, रमेश त्रिपाठी, ऋषिराम थापा, व्यापार मंडल के अध्यक्ष राधेश्याम सिंह, सहेन्द्र सिंह, रामरूप जायसवाल, गौतम जोशी, पवन बेरीवाला मौजूद रहे। तहसील परिसर में रेवेन्यू बार एसोसिएशन की तरफ से शोक सभा का आयोजन किया गया।

कोठीभार प्रतिनिधि के अनुसार सिसवा में सामाजिक संगठनों व विद्यालयों में भी शोक सभा आयोजित कर शहीदों को श्रद्धांजलि दी गई। सिसवा विकास खंड स्थित स्व.राजेश्वरी सिंह ज्ञानस्थली महाविद्यालय के छात्रों ने शोक सभा आयोजित कर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। हिंदू युवा वाहिनी के जिलामंत्री मनीष शर्मा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने कस्बे के गोपालनगर चौराहे पर आतंकवाद का पुतला फूंका।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed