फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   21 जनवरी को कलेक्ट्रेट के सामने धरना देंगे शिक्षक कर्मचारी

21 जनवरी को कलेक्ट्रेट के सामने धरना देंगे शिक्षक कर्मचारी

Fri, 18 Jan 2019 11:46 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 18 Jan 2019 11:46 PM IST
विज्ञापन
21 जनवरी को कलेक्ट्रेट के सामने धरना देंगे शिक्षक कर्मचारी
शिक्षक कर्मचारी 21 को कलेक्ट्रेट पर देंगे धरना
विज्ञापन

पुरानी पेंशन व्यवस्था बहाल करने के लिए आंदोलन की रूपरेखा तैयार
अमर उजाला ब्यूरो
महराजगंज। शिक्षक संघ भवन में कर्मचारी, शिक्षक, अधिकारी पुरानी पेंशन बहाली मंच की बैठक हुई। इसमें 21 जनवरी को कलेक्ट्रेट के समक्ष होने वाले धरने को सफल बनाने के मसले पर चर्चा हुई। तय किया गया कि 28 जनवरी को मशाल जुलूस निकाला जाएगा। बैठक में पुरानी पेंशन बहाली के लिए आंदोलन की रूपरेखा भी तैयार की गई।
प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष केशव मणि त्रिपाठी ने कहा कि प्रांतीय नेतृत्व के आह्वान पर पूरे प्रदेश में 21 जनवरी को जिला मुख्यालय पर धरना दिया जाएगा। कलेक्ट्रेट के समक्ष होने वाले धरने को सफल बनाने के लिए सभी पदाधिकारी एकजुट होकर कार्य करें। कहा कि पुरानी पेंशन बहाली के लिए शिक्षक व कर्मचारी एकजुट होकर लड़ाई लड़ने को तैयार है। सरकार की ओर से दी गई समय सीमा भी अब समाप्त हो गई है। उन्होंने उम्मीद जताई कि 21 व 28 जनवरी और 6 फरवरी को प्रस्तावित आंदोलन सफल होगा। इस दौरान श्रीभागवत सिंह, सत्येंद्र मिश्रा, कमलेश सिंह, मनौवर अली, अभय कुमार दूबे आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

इसी क्रम में अटेवा पेंशन बचाओ मंच की बैठक बीआरसी परिसर में हुई। जिसमें 28 जनवरी को दिल्ली के जंतर मंतर में प्रस्तावित क्रमिक अनशन में शामिल होने के बारे में चर्चा हुई। तय किया गया कि जिले से तमाम शिक्षक व कर्मचारी दिल्ली में प्रस्तावित आंदोलन को सफल बनाने के लिए पहुंचेंगे। जिलाध्यक्ष राजेश जायसवाल ने चेतावनी दी कि पुरानी पेंशन व्यवस्था बहाल नहीं की गई तो शिक्षक व कर्मचारी चुनाव ड्यूटी का बहिष्कार करेंगे। जिला महामंत्री टीपी सिंह, महेंद्र वर्मा, कोषाध्यक्ष शिव प्रताप सिंह ने भी सरकार से पुरानी पेंशन व्यवस्था बहाल किए जाने की मांग की। इस दौरान राघवेंद्र गुप्ता, आदित्यनाथ शुक्ला, जगदंबा सिंह, डॉक्टर प्रभात चंद राय, राजेश निषाद, मुकेश कुमार, राजेश धारिया, गोपाल पटेल, देवेश पांडेय, राम जनम मिश्रा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed