फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   वेटलैंड दिवस पर समारोह पूर्वक मनाया जाएगा पक्षी देखो दिन

वेटलैंड दिवस पर समारोह पूर्वक मनाया जाएगा पक्षी देखो दिन

Mon, 07 Jan 2019 12:28 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 07 Jan 2019 12:28 AM IST
विज्ञापन
वेटलैंड दिवस पर समारोह पूर्वक मनाया जाएगा पक्षी देखो दिन

विज्ञापन
प्रवासी, अप्रवासी पक्षियों के चहकेंगे बच्चे
वन विभाग वेटलैंड डे को पक्षी देखो दिवस के रूप में मनाएगा
सोहगीबरवा वन्य जीव प्रभाग की कराई जाएगी सैर, आयोजित होंगे जागरूकता कार्यक्रम
अमर उजाला ब्यूरो
महराजगंज। विश्व वेटलैंड डे अर्थात विश्व आर्द्रभूमि दिवस को पक्षी देखो दिवस के रूप में मनाया जाएगा। इसके अंतर्गत अगले सप्ताह से स्कूली बच्चों को जागरूक किया जाएगा। उन्हें वेटलैंड और चिड़ियों के बीच परस्पर संबंध, उनके संवर्धन व संरक्षण के बारे में भी जागरूक किया जाएगा। दो फरवरी को सोहगीबरवां वन्यजीव प्रभाग के आधा दर्जन वेटलैंड पर बच्चों को दूरबीन के माध्यम से चिड़ियों को भी दिखाया जाएगा।
जाड़े के महीने में सोहगीबरवां वन्यजीव प्रभाग के विभिन्न वेटलैंड पर साइबेरियम पक्षी आकर डेरा डालते हैं जो होली तक तक रहते हैं। जाड़े के महीनों को चिडियों के प्रजनन का समय माना जाता है। ऐसे में वेटलैंड और अप्रवासी व प्रवासी पक्षियों में गहरा संबंध बनता है। इसलिए वेटलैंड व चिड़ियाें के बारे में स्कूली बच्चों को विस्तार से बताने के लिए वन विभाग अगले सप्ताह से बच्चों में जागरूकता कार्यक्रम चलाएगा। वनकर्मी विभिन्न स्कूलों में जाकर बच्चों को आर्द्रभूमि के बारे में बताएंगे। उन्हें प्रवासी और अप्रवासी पक्षियों के बारे में भी बताया जाएगा।
विज्ञापन

सोहगीबरवां वन्यजीव प्रभाग के प्रभागीय वनाधिकारी मनीष सिंह ने बताया कि आगामी दो फरवरी को विश्व वेटलैंड दिवस को बर्ड वाचिंग डे के रूप में मनाया जाएगा। इस अवसर पर विभिन्न स्कूलों में गोष्ठी आयोजित कर विशेषज्ञों द्वारा आर्द्रभूमि के बारे में बताया जाएगा। भाषण और पोस्टर प्रतियोगिता होगी। बखिरा पक्षी विहार तथा सिगरहना ताल को अंतरराष्ट्रीय पहचान दिलाने की कवायद शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन वेटलैंड पर दिखाए जाएंगे पक्षी
डीएफओ ने बताया कि वैसे तो सोहगीबरवां में सिगरहना, कोरीअहवा, रैयाखर, बटोरा, चिरैया, गुड़गुडिया, झवई, मंझरिया, ठुठरी, टेड़वा, छोटी गंडक, डंडोह नाला, भरतो नाला, दर्जीनिया ताल, श्रीनगर ताल, सौदहवां, मटौहा, खसेरवा, पडऱी, टड़वलिया, हरीहरपुर आदि वेटलैड हैं, लेकिन आगामी दो फरवरी को जिन वेटलैंड पर स्कूली बच्चों को दूरबीन के माध्यम से पक्षियों का नजारा दिखाया जाएगा। उनमें जगपुर, हरिहरपुर, शिवपुर, गंडक, दर्जीनियां व रोहिन नदी के नाम हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed