फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   दौड़ में प्राथमिक के दिनेश, उच्च प्राथमिक के उमेश अव्वल

दौड़ में प्राथमिक के दिनेश, उच्च प्राथमिक के उमेश अव्वल

Mon, 03 Dec 2018 12:19 AM IST
Updated Mon, 03 Dec 2018 12:19 AM IST
विज्ञापन
दौड़ में प्राथमिक के दिनेश, उच्च प्राथमिक के उमेश अव्वल
दौड़ में प्राथमिक के दिनेश, उच्च प्राथमिक के उमेश अव्वल
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
महराजगंज। जवाहर लाल नेहरू स्मारक पीजी कॉलेज के खेल मैदान पर चल रहे जनपदीय बेसिक बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता एवं शैक्षणिक समारोह के दूसरे दिन रविवार को दौड़, ऊंची कूद, खो-खो, सुलेख सहित अन्य प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। प्रतियोगिता में 400 मीटर दौड़ में प्राथमिक वर्ग में फरेंदा के दिनेश व उच्च प्राथमिक फरेंदा के ही उमेश पटेल अव्वल रहे।
प्रतियोगिता में प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक स्तर के विद्यार्थियों की 50, 100, 200, 400, 600 व 800 मीटर की दौड़ कराई गई। इसमें से 50 मीटर दौड़ मेें प्राथमिक बालक वर्ग में फरेंदा के दिनेश, घुघली के संजीत तथा मिठौरा के यश पासवान को क्रमश: प्रथम, द्वितीय, व तृतीय स्थान मिला। जबकि बालिका वर्ग में सदर की नंदनी ने प्रथम, निचलौल की खुशी ने द्वितीय व परतावल की सनम ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। इसी तरह 200 मीटर दौड़ में फरेंदा के दिनेश पटेल, घुघली के संजीत, मिठौरा के बृजेश ने क्रमश: प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान हासिल किया। बालिका वर्ग में निचलौल की नेहा, सदर की साहिबा तथा पनियरा की ममता को प्रथम, द्वितीय व तीसरा स्थान मिला। इसके अलावा 400 मीटर दौड़ में फरेंदा के दिनेश पटेल, मिठौरा के बृजेश तथा मिठौरा के ही विवेक पासवान को क्रम से पहला, दूसरा व तीसरा स्थान मिला। बालिका वर्ग में सदर की नंदनी, निचलौल की माला तथा पनियरा की अनीता यादव को तीसरा स्थान मिला। इसी प्रकार उच्च प्राथमिक स्तर पर बालक वर्ग के 100 मीटर दौड़ में मिठौरा के नजरे आलम, सदर के हरिकेश, परतावल के सोनू को क्रमश: प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान मिला। वहीं 200 मीटर दौड़ में भी नजरे आलम, हरिकेश व विनोद यादव को पहला, दूसरा व तीसरा स्थान मिला। जबकि 400 मीटर दौड़ में उमेश पटेल, सलीम अली व विनोद यादव को क्रमश: प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान मिला।
विज्ञापन

उच्च प्राथमिक वर्ग के ऊंची कूद में फरेंदा के विजय को पहला, निचलौल के सलीम अली को दूसरा व लक्ष्मीपुर के सुजीत को तीसरा स्थान मिला। बालिका वर्ग में 100 मीटर दौड़ में फरेंदा की दुर्गावती पहले, निचलौल की नेहा दूसरे व फरेंदा की आराधना तीसरे स्थान पर रहीं। इसी तरह 200 मीटर दौड़ में नेहा, गुड़िया व दुर्गावती को क्रमश: प्रथम, द्वितीय व तृतीय तथा 400 मीटर दौड़ में आराधना, गुड़िया व अंजनी को क्रम से पहला दूसरा व तीसरा स्थान मिला। अंताक्षरी में निचलौल, फरेंदा व पनियरा को क्रमश: पहला दूसरा व तीसरा स्थान मिला। मानचित्र में निचलौल के आनंद कुमार, सदर के विवेक कुमार तथा सदर की काजल को तीसरा स्थान मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम में बैजनाथ सिंह, गिरीजेश पांडेय, अनिरुद्ध निराला, अखिलेश पाठक, शैलेष पटेल, दीपक सिंह, रणंजय सिंह, आशीष सिंह, प्रवीण सिंह, विवेक कुशवाहा, रेयाज अहमद, पंकज सिंह, अमरेंद्र सिंह, पारस, अमेरिका, अशोक, सुरेंद्र, रितेश, कृष्ण कुमार मद्धेशिया, मनोज वर्मा, दिनेश गुप्ता, रवि प्रताप, अरविंद, मुकेश कुमार आदि शिक्षक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed