फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   67 लाख में टैक्सी स्टैंड तो 38 हजार में हुई 15 पेड़ों की नीलामी

67 लाख में टैक्सी स्टैंड तो 38 हजार में हुई 15 पेड़ों की नीलामी

Tue, 13 Mar 2018 12:13 AM IST
Updated Tue, 13 Mar 2018 12:13 AM IST
विज्ञापन
67 लाख में टैक्सी स्टैंड तो 38 हजार में हुई 15 पेड़ों की नीलामी
बैठक - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन
महराजगंज। सोमवार को नगर पालिका परिषद सभागार में नगर के टैक्सी स्टैंडों और जलकल परिसर में स्थित 15 पेड़ों की नीलामी की गई, जिसमें सर्वाधिक 67 लाख 11 हजार की सर्वाधिक व अंतिम बोली बोलकर नगर के इंदिरा नगर वार्ड निवासी आलोक त्रिपाठी ने ठेका अपने नाम करा लिया। जबकि 15 पेड़ों के लिए 38 हजार की सर्वाधिक एवं अंतिम बोली लगाकर वार्ड नंबर नौ निवासी अरुणेश शुक्ला ने अपने पक्ष में करा लिया।
नगर पालिका परिषद सभागार में नीलामी बोली शुरु हुई तो नगर के सात टैक्सी स्टैंडों के लिए 35 लाख की पहली बोली लोकपति त्रिपाठी ने लगाई। बोली का सिलसिला बढ़ा तो आलोक त्रिपाठी ने सर्वाधिक 67 लाख 11 हजार की अधिकतम व अंतिम बोली लगाकर स्टैंड का ठेका अपने नाम करा लिया। पिछले साल साढ़े दस महीने के लिए इन टैक्सी स्टैंडों की नीलामी 39 लाख 11 हजार में कृष्ण कांत त्रिपाठी ने ली थी।
विज्ञापन

नीलामी का उक्त विवरण देते हुए संपत्ति लिपिक योगेंद्र साहनी ने बताया कि इसी क्रम में नगर पालिका के 15 पेड़ों की नीलामी भी शुरु हुई तो सर्वाधिक व अंतिम बोली लगाकर अरुणेश शुक्ला ने पेड़ों की नीलामी अपने पक्ष में करा ली। वन विभाग ने उक्त सभी पेड़ों की मूल्यांकन 34 हजार 316 रुपये लगाई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

नीलामी कार्य की अध्यक्षता नगर पालिका के अध्यक्ष कृष्ण गोपाल जायसवाल ने की। इस अवसर पर सदर तहसीलदार केशव प्रसाद, संपत्ति लिपिक योगेद्र साहनी, विनोद जायसवाल, एलबी राय सहित सभासद भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed