{"_id":"5a92f0034f1c1b4d588ba571","slug":"21519579139-maharajganj-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रेन में दो लाख की विदेशी सुपारी और मिर्च बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रेन में दो लाख की विदेशी सुपारी और मिर्च बरामद
Updated Sun, 25 Feb 2018 10:52 PM IST
विज्ञापन
सुपारी
विज्ञापन
फरेंदा (महराजगंज)। रविवार की सायं बढ़नी रेलवे स्टेशन स्टेशन पर ट्रेन में छिपाकर लाई जा रही विदेशी सुपारी और नेपाली काली मिर्च आरपीएफ ने बरामद की। आरपीएफ चौकी प्रभारी सीपी यादव ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर बढ़नी रेलवे स्टेशन पर जांच के दौरान सीट के नीचे छिपाकर बोरे में रखी गई नौ क्विंटल विदेशी सुपारी व साठ किलो काली मिर्च बरामद किया गया। उन्होंने बताया कि बरामद किए गए सामान की कीमत दो लाख से ज्यादा आंकी गई है। बरामद सामान की काफी पूछताछ की गई। लेकिन किसी ने कुछ नहीं बताया। उसके बाद पकड़े गए सामान को कस्टम विभाग को सौंप दिया गया। इस दौरान विवेक कुमार सिंह, मनोज सिंह, अभिमन्यु आदि उपस्थित रहे।