{"_id":"59e34b274f1c1bd9538b788c","slug":"21508068135-maharajganj-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मानदेय बढ़ाने की मांग को लेकर आन्दोलन पर डटे आंगनबाडी वर्कर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मानदेय बढ़ाने की मांग को लेकर आन्दोलन पर डटे आंगनबाडी वर्कर
Updated Sun, 15 Oct 2017 05:18 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महराजगंज। मानदेय में वृद्धि सहित अन्य मांगों को लेकर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का कलेक्ट्रेट के सामने धरना 29वें दिन रविवार को भी जारी रहा। प्रदर्शन में शामिल आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने चेतावनी दी कि मांगें पूरी होने तक आंदोलन जारी रहेगा। उनका कहना था कि मानदेय नहीं मिलने के कारण आंगनबाड़ी कार्यकर्ता इस बार दीपावली नहीं मनाएंगी। तय किया कि इस बार हम लोग तय किया है कि वेतन न मिलने के विरोध में प्रदर्शन करते रहेंगे और दीवाली भी नहीं मनाएंगे। ं
गठन के जिला संयोजक राधेश्याम मौर्या ने कहा कि शासन-प्रशासन इस मसले पर गंभीर होता तो मांगों पर बहुत पहले ही विचार हो गया होता। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता 29 दिन से लगातार आंदोलन कर रहे हैं, उनकी मांगों पर कोई विचार नहीं हो रहा है। आगामी चुनाव में सभी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता इसका जवाब देंगे। जिलाध्यक्ष छाया भारती ने कहा कि सरकार आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के साथ सौतेला व्यवहार कर रही है। अगर जल्द उनकी मांगों को सरकार पूरा नहीं करेगी तो लखनऊ में आंदोलन करेंगे। सभी आंगनबाड़ी वर्कर सरकार की तरफ से चलाई जा रही योजना वजन दिवस का विरोध करेंगे। उन्होंने चेतावनी दी कि सरकार से अब आर-पार की लड़ाई लड़ी जाएगी। इस मौके पर राजमती, पुष्पा, सत्येन्द्र पटेल, पूनम वर्मा, नूरजहां, नीलम, शोभा, सावित्री, माधवी, उपासना, किशोरी, परवेज, अशोक पटेल, नजमा मंजूलता, संगीता, ज्ञानमती, माधुरी, शशिकला, रिंका, राजदुलारी, उमा, बृजेश चौधरी, शांति पटेल, अंबिका, बिंदू के अलावा तमाम लोग मौजूद रहे।