फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   विज्ञान पर ही देश की तरक्की निर्भर

विज्ञान पर ही देश की तरक्की निर्भर

Fri, 13 Oct 2017 04:58 PM IST
Updated Fri, 13 Oct 2017 04:58 PM IST
विज्ञापन
विज्ञान पर ही देश की तरक्की निर्भर
महराजगंज। छात्रों में विज्ञान के प्रति रुचि पैदा करने के उद्देश्य से केंद्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद की तरफ से शुक्रवार को नगर के पूर्व माध्यमिक विद्यालय प्रथम में चलित विज्ञान प्रदर्शनी लगाई गई। इसके जरिए बच्चों को विज्ञान से जुड़ी रोचक जानकारी दी गई। शिक्षक राकेश सिंह ने बच्चों को विभिन्न विषयों पर जानकारी दी। उन्होंने प्राचीन सिक्के, मानव सभ्यता समेत तमाम बिंदुओं पर विस्तार से बताया।
विज्ञापन

प्रदर्शनी का शुभारंभ करते हुए खंड शिक्षा अधिकारी सदर राजेश कुमार ने कहा कि बच्चे देश का भविष्य हैं। उनसे देश को बहुत उम्मीदें हैं। विज्ञान पर ही देश की तरक्की और विकास निर्भर है। ऐसे में बच्चे विज्ञान में पुरी रुचि लेकर इसका अध्ययन करें।
विज्ञापन

प्रधानाचार्य बैजनाथ सिंह ने कहा कि मानव सभ्यता के विकास में विज्ञान का अहम योगदान है। विज्ञान की बदौलत ही हम घर बैठे देश दुनिया की खबरों को टेलीविजन पर देख लेते हैं। उन्होंने जेम्सवॉट, न्यूटन आदि के बचपन से जुड़ी रोचक तथ्यों को बता कर बच्चों में विज्ञान के प्रति रुचि बढ़ाने का प्रयास किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

साइंस आन व्हील के कोआर्र्डिनेटर मेंहदी हसन ने बच्चों को स्टीम ट्रेन, कार्बन चक्र, ऑक्सीजन का महत्व, रेन वाटर आदि के बारे में विस्तार से बताया। इसके बाद आयोजित विज्ञान प्रतियोगिता के विजेता विशाल कुमार, अशोक मद्धेशिया, मो. कैफ, अनिकेत, संजू, स्वाती, सीताराम, सचिन, अंकित, प्रदीप, सना, दीपिका व अफरोज आदि को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान राकेश सिंह, मौसम पारोमिता विश्वास, गणेश प्रसाद, अनुराधा, अमित पांडेय, प्रतिभा दूबे, सुधा रौनियार, दिनेश कुमार व रामप्रकाश आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed