फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   पीएम के स्वच्छता अभियान को सफल बनाने का संकल्प

पीएम के स्वच्छता अभियान को सफल बनाने का संकल्प

Wed, 20 Sep 2017 12:24 AM IST
Updated Wed, 20 Sep 2017 12:24 AM IST
विज्ञापन
पीएम के स्वच्छता अभियान को सफल बनाने का संकल्प
महराजगंज। प्रधानमंत्री के स्वच्छता अभियान को सफल बनाने के मकसद से सदर विधायक जयमंगल कन्नौजिया ने जयप्रकाश नगर की सड़कों पर सफाई की। उनके साथ पार्टी कार्यकर्ता एवं समर्थक भी थे। विधायक ने कहा कि पीएम का सपना है स्वच्छ भारत स्वस्थ भारत। इसे भाजपा ने मिशन के रूप में लिया है। पूर्वांचल में यह जनपद इंसेफेलाइटिस से सर्वाधिक पीड़ित है। सरकार खुले में शौच को समाप्त कर स्वच्छ भारत का निर्माण करने की दिशा में कदम बढ़ाया है। जिस दिन खुले में शौच रुक जाएगा, उस दिन हमारा देश स्वच्छ हो जाएगा और लोग स्वस्थ रहेंगे। इस अवसर पर सिनोद कुमार, ओम प्रकाश पटेल, सभासद प्रदीप गौर, भीष्म तिवारी, मदन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

बैकुंठपुर और जयप्रकाश नगर में राष्ट्रीय परिषद सदस्य कृष्णगोपाल जायसवाल के नेतृत्व में सफाई अभियान शुरू हुआ। यहां सभासद सुग्रीव पटेल, सुरेश मद्धेशिया, पीएन तिवारी, गौतम तिवारी, संतोष, शंकर वर्मा, प्रभु प्रसाद, गोपाल शर्मा, अविनाश कुमार, आरपी मिश्रा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

घुघली प्रतिनिधि के अनुसार, स्थानीय कस्बे में बीजेपी कार्यकर्ताओं ने साफ सफाई की। स्वच्छता अभियान का नेतृत्व कर रहे भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष डा. कृष्ण कुमार अग्रहरि व मंडल अध्यक्ष रामकोमल चौधरी ने बताया कि प्रधानमंत्री के जन्मदिन से विशेष स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है। जिला के पूर्व महामंत्री अधिवक्ता देवेंद्र पांडेय ने लोगों को जागरूक कर स्वच्छता का संकल्प दिलाया। इस अवसर पर भाजपा के पूर्व जिला महामंत्री देवेंद्र पांडेय, नगर प्रभारी शैलेंद्र गुप्त, इंद्रजीत उर्फ गुड्डू सिंह, राधेश्याम गुप्त, नरेंद्र चौधरी, शंभू, नरेंद्र सिंह, रवींद्र, अब्दुल कलाम, महेंद्र मोदनवाल, सोनू चौबे, विजय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

नौतनवा प्रतिनिधि के अनुसार, हमीदनगर एवं वाल्मिकीनगर में गली-गली में सफाई के साथ स्वच्छता के प्रति लोगों को जागरूक किया गया। भाजपा के प्रांतीय परिषद सदस्य ओमप्रकाश जायसवाल, हरिशंकर, अजय अग्रहरि, बृजेंद्र श्रीवास्तव, सुनील श्रीवास्तव, विजय उपाध्याय, राहुल गौड़, सोनी सिंह, रवि मोदनवाल, राजन वर्मा, गणेश मिश्रा, सनोज जायसवाल, सुनील गुप्ता, संतोष सहानी आदि मौजूद रहे।
सिसवा बाजार प्रतिनिधि के अनुसार, युवा उद्योग व्यापार मंडल नगर इकाई सिसवा व हियुवा नगर इकाई के तत्वावधान में सिसवा पीएचसी में भर्ती मरीजों तथा कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय की छात्राओं में फल व बिस्कुट वितरित किया गया। इस दौरान चोखराज तुलस्यान सरस्वती विद्या मंदिर के प्रधानाचार्य ज्योतिष मणि त्रिपाठी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस को पूरे देश में सेवा दिवस के रूप मनाया जा रहा है। युवा व्यापार मंडल के नगर अध्यक्ष शिवकुमार रौनियार, डॉ.ओमशिव मणि त्रिपाठी, भाजपा नेता रामनरायन जायसवाल, राकेश दूबे, सुशील अग्रवाल, विकास सिंघानिया, हियुवा के नगर संयोजक मनीष शर्मा, मुन्ना गोंड, अनिल कुमार मद्धेशिया, राजू सिंह, मुमताज, धर्मेंद्र सिंह, गणेश विश्वकर्मा, विकास रौनियार, हीरालाल विश्वकर्मा सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।

सोनौली प्रतिनिधि के अनुसार भाजपा नगर अध्यक्ष प्रेम जायसवाल के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने सरहद के नो मेंस लैंड से लेकर मेन रोड और नगर में सफाई की। इस मौके पर संजीव जायसवाल, पूर्व प्रधान महेंद्र जायसवाल, राधेश्याम सिंह, राजू कुमार, कन्हैया आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed