फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   34 अंक के अन्तर से विजयी हुई जडार की टीम

34 अंक के अन्तर से विजयी हुई जडार की टीम

Mon, 11 Sep 2017 12:19 AM IST
Updated Mon, 11 Sep 2017 12:19 AM IST
विज्ञापन
34 अंक के अन्तर से विजयी हुई जडार की टीम
महराजगंज। पंडित दीन दयाल उपाध्याय जन्म शताब्दी वर्ष पर रविवार को भाजयुमो ने खेल उत्सव एवं कला संगम के तहत तीन दिवसीय कबड्डी प्रतियोगिता के पहले दिन घुघली बुजुर्ग और जड़ार गांव की टीम के बीच मैच हुआ। जड़ार की टीम 34 अंक के अंतर से विजयी हुई। घुघली बुजुर्ग की टीम 20 अंक पर सिमट गई। दूसरा मैच धनेवा-धनेई और पड़री खुर्द के बीच हुआ। इसमें धनेवा धनेई 29 और पड़री खुर्द को 20 अंक मिले। धनेवा धनेई की टीम 9 अंकों से जीत गई।
विज्ञापन

अंबेडकर पार्क में हुई प्रतियोगिता में मुख्य अतिथि सांसद पंकज चौधरी ने कहा कि खेल को खेल की भावना से खेलना चाहिए। स्वास्थ्य के लिए भी खेल आवश्यक है। भारत युवाओं का देश है। शक्तिशाली राष्ट्र की पहचान स्वस्थ युवा ही दे सकते हैं। युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष दुर्गा प्रसाद गुप्त ने स्वागत किया। युवा मोर्चा के पदाधिकारियों ने अतिथियों का बैज लगाकर स्वागत किया। विशिष्ट अतिथि पनियरां विधायक ज्ञानेंद्र सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष अरुण शुक्ल, अंगद गुप्त, जिला महामंत्री ओमप्रकाश पटेल, परदेसी रविदास व जिला संयोजक दिनेश जायसवाल, विवेक गुप्त सह संयोजक, धर्मेंद्र गुप्त जिला मंत्री, अभयनंदन पटेल, शिवेंद्र उपाध्याय, कार्तिकेय मिश्रा, राहुल सिंह आदि मौजूद रहे। निर्णायक की भूमिका गोरख गुप्त ने निभाई।
विज्ञापन


भाजपा नेताओं ने मूल्यांकन केंद्र की व्यवस्था परखी
महाराजगंज। पंडित दीन दयाल उपाध्याय जन्म शताब्दी वर्ष पर आयोजित सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता के प्रतिभागियों की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन गणेश शंकर विद्यार्थी स्मारक इंटर कालेज में हुआ। मूल्यांकन का जायजा लेने जिलाध्यक्ष अरुण शुक्ल, जिला महामंत्री परदेसी रविदास, राष्ट्रीय परिषद सदस्य कृष्ण गोपाल जायसवाल, संयोजक आशुतोष शुक्ल, श्रद्धानंद त्रिपाठी, वाल्मीकि साहनी, जिला पंचायत सदस्य कुर्सेडी अंसारी, विनय शंकर पांडेय पहुंचे। जिलाध्यक्ष ने कहा कि हमारी सरकार युवाओं को प्रोत्साहित करने के लिए तथा उनकी प्रतिभा को निखारने के लिए रचनात्मक कार्य करते हुए उन्हें आगे बढ़ने का कार्य कर रही है। ऐसे कार्यक्रमों से प्रतिभावान बच्चो में पढ़ने और आगे बढ़ने की रुचि भी बढ़ती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed