{"_id":"5980d1c54f1c1b8c798b46e4","slug":"21501614533-maharajganj-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"राशन कार्ड के सत्यापन में अनियमितता को लेकर प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राशन कार्ड के सत्यापन में अनियमितता को लेकर प्रदर्शन
Updated Wed, 02 Aug 2017 12:38 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नौतनवां। राशन कार्ड के सत्यापन के नाम पर धांधली के खिलाफ मंगलवार को महेंद्रनगर वार्ड के लोगों ने तहसील परिसर में प्रदर्शन किया। मुहल्ले वाले पात्रों का नाम काटने और धन उगाही का आरोप लगा रहे थे।
मंगलवार को नगर के महेंद्रनगर वार्ड के लोग सभासद प्रतिनिधि सुरेंद्र जायसवाल के नेतृत्व में तहसील परिसर पहुंचे और डीएम को शिकायती पत्र देकर मामले की जांच कराकर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। मुहल्ले वालों का कहना था कि राशन कार्ड के सत्यापन के नाम पर नगर पालिका के कर्मचारी और अधिकारी घोर अनियमितता कर रहे हैं। पात्र व्यक्तियों का नाम काटा जा रहा है। जबकि अपात्र लोगों का नाम यथावत है। सत्यापन के नाम पर धन उगाही की जा रही है। सैकड़ों राशन कार्ड बिना किसी जांच के मनमाने ढंग से निरस्त कर दिए गए हैं। इससे लोगों में काफी आक्रोश है। मुहल्ले वालों ने सही तरीके से दोबारा सत्यापन कराने के साथ ही दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। इस दौरान अनारकली, मल्ती, सोनी देवी, रेखा देवी, शान्ति देवी, रेनू, मोहरा, सुलेखा वर्मा, सुभद्रा, गिरिजा देवी, प्रेमलता, खैरूनिशा आदि मौजूद रहे।