{"_id":"610d7c778ebc3ec1c15d3144","slug":"215-candidates-left-b-ed-entrance-exam-maharajganj-news-gkp404671312","type":"story","status":"publish","title_hn":"215 अभ्यर्थियों ने छोड़ी बीएड प्रवेश परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
215 अभ्यर्थियों ने छोड़ी बीएड प्रवेश परीक्षा
विज्ञापन
पीजी कालेज के सामने परीक्षा खत्म होने के बाद लगा जाम।
- फोटो : MAHARAJGANJ
215 अभ्यर्थियों ने छोड़ी बीएड प्रवेश परीक्षा
महराजगंज। जिले के सात परीक्षा केंद्रों पर शुक्रवार को बीएड की संयुक्त प्रवेश परीक्षा शांतिपूर्ण तरीके से हुई। पंजीकृत 2700 अभ्यर्थियों में 2485 ने परीक्षा दी। जबकि 215 अभ्यर्थी गैरहाजिर रहे।
बीएड प्रवेश परीक्षा कराने के लिए बनाए गए नोडल अधिकारी डॉ. भीमराव आंबेडकर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. विनोद कुमार पाल ने बताया कि जीएवीएस इंटर कॉलेज में पंजीकृत 500 अभ्यर्थियों में 477 ने परीक्षा दी। 23 अनुपस्थित रहे। जवाहर लाल नेहरू स्मारक पीजी कॉलेज में पंजीकृत 500 अभ्यर्थियों में 456 ने परीक्षा दी, जबकि 44 अनुपस्थित रहे। डॉ. भीमराव आंबेडकर महाविद्यालय में आयोजित परीक्षा में पंजीकृत 500 में 470 ने परीक्षा दी। 30 अनुपस्थित रहे। महराजगंज इंटर कॉलेज में पंजीकृत 300 में 280 ने परीक्षा दी। 20 अनुपस्थित रहे। जवाहर नवोदय विद्यालय में पंजीकृत 300 में 276 ने परीक्षा दी। 24 ने परीक्षा छोड़ दी। महामाया आईटी पॉलीटेक्निक में पंजीकृत 300 में 259 ने परीक्षा दी। 41 ने परीक्षा छोड़ दी। जीएवीएस इंटर कॉलेज में पंजीकृत 300 में 267 ने परीक्षा दी, जबकि 33 अभ्यर्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। उन्होंने बताया कि अभ्यर्थियों को सैनिटाइजर, फेस मास्क, फेश शील्ड भी उपलब्ध कराया गया। परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा के पर्याप्त प्रबंध रहे।
डीएम और एसपी ने केंद्रों का किया निरीक्षण
डीएम डॉ. उज्ज्वल कुमार व एसपी प्रदीप गुप्ता ने शुक्रवार को परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। उन्होंने पाया परीक्षा मानक के अनुरूप हो रही है। उन्होंने अभ्यर्थियों से कहा कि वे मेहनत व प्रतिभा के दम पर आगे बढ़ें। रोजगारपरक शिक्षा प्राप्त कर स्वयं व परिवार की मुश्किलों को कम करने का कार्य करें। जिला विद्यालय निरीक्षक अशोक कुमार सिंह के नेतृत्व में सचल दल ने भी सभी परीक्षा केंद्रों पर दोनों पालियों में पहुंचकर स्थिति को देखा। स्थानीय अभिसूचना इकाई व पुलिस के जिम्मेदार भी परीक्षा को बेहतर ढंग से संपन्न कराने के लिए सतर्क रहे।
विज्ञापन
परीक्षा छूटते ही लगा जाम
प्रथम पाली की परीक्षा छूटने के बाद मऊपाकड़ तिराहे तथा धनेवा स्टेडियम के पास जाम लग गया। क्योंकि तीन परीक्षा केंद्रों का केंद्र बिंदु मऊपाकड़ तिराहा था। जबकि धनेवा में जो चार केंद्र बने थे उनका केंद्र स्टेडियम के पास मुख्य मार्ग रहा। परीक्षा छूटने के बाद जब अभ्यर्थी निकले तो वहां पर काफी देर तक जाम की स्थिति बनी रही। यातायात एवं पुलिस विभाग के जिम्मेदारों व कर्मियों ने काफी प्रयास करते हुए जाम को समाप्त कराया।