फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   21 people stranded in landsline

वैष्णो देवी से वापसी के समय कटरा में 21 लोग भूस्खलन के कारण फंसे

Sun, 21 Aug 2022 11:54 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 21 Aug 2022 11:54 PM IST
विज्ञापन
21 people stranded in landsline
18 अगस्त को सिंदुरिया से वैष्णो देवी दर्शन के लिए एक साथ गए है लोग
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मिठौरा/सिंदुरिया। थाना क्षेत्र के सिंदुरिया गांव के 21 लोग वैष्णो देवी से दर्शन कर वापसी के समय भूस्खलन के कारण बीच रास्ते में फंस गए हैं। उनके फंसे होने से यहां परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है।

ग्रामसभा सिंदुरिया निवासी अंगद शर्मा, इंद्रावती, प्रेम सागर गुप्ता, उर्मिला गुप्ता, श्रवण श्रीवास्तव, पिंटू श्रीवास्तव, उपेंद्र बहादुर, अशोक यादव, आद्या तिवारी, अर्जुन साहनी, धर्मेंद्र मौर्य, शंकर गुप्ता और पकड़ियार बुजुर्ग निवासी चंद्रभान सभी लोग प्राइवेट वाहन से 18 अगस्त को एक साथ सिंदुरिया से वैष्णो देवी दर्शन के लिए गए। वैष्णो देवी से दर्शन कर वापसी पर बृहस्पतिवार सुबह कटरा शहर पहुंचे। लगातार हो रही बारिश और भूस्खलन से उधमपुर पचौरी और मोगली मार्ग बंद होने से कटरा शहर में फंस गए। वैष्णो देवी दर्शन करने गए अंगद शर्मा ने अपने पिता मुनीब शर्मा को रविवार को दिन में 10:58 बजे पर सभी लोगों के कटरा शहर में फंसे होने की सूचना दी। उसके बाद से मोबाइल स्विच ऑफ होने से परिजन परेशान हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed