फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   अंतरा इंजेक्शन के प्रति महिलाओं का बढ़ा रुझान

अंतरा इंजेक्शन के प्रति महिलाओं का बढ़ा रुझान

Wed, 08 May 2019 01:03 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 08 May 2019 01:03 AM IST
विज्ञापन
अंतरा इंजेक्शन के प्रति महिलाओं का बढ़ा रुझान
अंतरा इंजेक्शन के प्रति महिलाओं का बढ़ा रुझान
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
महराजगंज। दो बच्चों के बीच अंतर रखने के लिए महिलाओं को अंतरा इंजेक्शन लग रहा है। वित्तीय वर्ष 2018-19 में जहां 3,307 महिलाओं ने अंतरा का इंजेक्शन लगवाया। वहीं परिवार नियोजन के लिए कुल करीब छह हजार महिलाओं ने दूरबीन विधि से नसबंदी कराई है।
इसकी जानकारी देते हुए अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. राजेंद्र प्रसाद ने बताया कि जिले में परिवार नियोजन को लेकर लोगों में जागरूकता लाई जा रही है। इसके तहत जहां समय-समय पर सारथी रथ गांव-गांव भेजा जाता है। वहीं आशा, एएनएम व अन्य स्वास्थ्य कर्मी व अधिकारी भी महिलाओं व पुरुषों को परिवार नियोजन के प्रति जागरूक करने के लिए विभिन्न विधियों के बारे में बताया जाता है। स्वास्थ्य विभाग की तरफ से परिवार नियोजन के संसाधन भी लोगों को नि:शुल्क उपलब्ध भी कराए जाते हैं। दो बच्चों के बीच कम से कम तीन साल का अंतर रखने के लिए जहां महिलाओं को अंतरा इंजेक्शन, छाया टैबलेट, कॉपर टी जैसे संसाधनों के बारे बताया जाता है।
विज्ञापन

जिला कार्यक्रम प्रबंधक नीरज सिंह ने बताया कि प्रत्येक माह में नौ तारीख को सभी सामुदायिक व प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों पर चेकअप कराने आने वाली गर्भवती महिलाओं को दो बच्चों के बीच कम से कम तीन साल का अंतर रखने के लिए अंतरा इंजेक्शन के प्रति प्रेरित किया जाता है। उन्होंने बताया कि 16 फरवरी 2018 को जिला अस्पताल में अंतरा इंजेक्शन लगाने की शुरुआत हुई, जबकि 11 जुलाई 2018 से सभी बारह ब्लॉक स्तरीय स्वास्थ्य केंद्रों पर यह सुविधा उपलब्ध करा दी गई। अप्रैल 2018 से मार्च 2019 के बीच 3,307 महिलाओं ने अंतरा इंजेक्शन लगवाया गया। वित्तीय वर्ष 2017-18 में जहां कुल 5,495 महिलाओं ने दूरबीन विधि से नसबंदी कराई। वहीं वर्ष 2018-19 में कुल करीब 6,031 महिलाओं ने नसबंदी कराई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed