फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   यह चुनाव देश में परिवर्तन का नया अध्याय लिखेगा: सुप्रिया

यह चुनाव देश में परिवर्तन का नया अध्याय लिखेगा: सुप्रिया

Mon, 01 Apr 2019 10:58 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 01 Apr 2019 10:58 PM IST
विज्ञापन
यह चुनाव देश में परिवर्तन का नया अध्याय लिखेगा: सुप्रिया
यह चुनाव देश में परिवर्तन का नया अध्याय लिखेगा : सुप्रिया
विज्ञापन

एक तरफ कांग्रेस की न्याय की नीति है तो दूसरी तरफ जुमलों की राजनीति करने वाले लोग

अमर उजाला ब्यूरो
महराजगंज। 2019 का लोकसभा चुनाव आम चुनाव नहीं है, वह बहुत ही निर्णायक चुनाव होने जा रहा है। यह चुनाव देश में परिवर्तन का नया अध्याय लिखेगा। एक तरफ कांग्रेस की न्याय की नीति है तो दूसरी तरफ झूठ और जुमलों की राजनीति करने वाले लोग हैं। ऐसे में कांग्रेस के राष्ट्रीय नेतृत्व ने मुझे जो बड़ी जिम्मेदारी दी है, उस पर खरा उतरने का प्रयास करूंगी। यह बातें कांग्रेस प्रत्याशी सुप्रिया श्रीनेत ने सोमवार को शहर के होटल में पत्रकारों से वार्ता के दौरान कही।
उन्होंने कहा कि किसी भी जनपद के विकास के लिए मुलभूत सुविधाओं का विकास बेहद जरूरी है। उन्होंने महराजगंज को रेल से जोड़ने की घोषणा के बाद भी महराजगंज में रेल नहीं पहुंचने पर सांसद और भाजपा सरकार को आड़े हाथ लिया। उन्होंने कहा कि हमने महराजगंज के विकास के लिए पिता के संघर्षों को देखा है। मुझे खुशी है कि मेरे सामने एक ऐसा नेता है जो पांच बार इस क्षेत्र की रहनुमाई करने के बाद भी गांव, गरीब, किसान और मजदूरों के लिए कुछ न करने के बाद भी जनता के बीच आठवीं बार वोट मांगने पहुंच रहे हैं। उन्होंने कहा कि महराजगंज का विकास, युवाओं को रोजगार, महिलाओं का सम्मान और किसानों के मुद्दे पर वह चुनाव लडूंगी। कांग्रेस के न्याय की नीति को लेकर जनता के बीच जाऊंगी।
विज्ञापन


फोटो
कार्यकर्ताओं को नई ऊर्जा के साथ कार्य करना होगा
महराजगंज। कांग्रेस का टिकट मिलने के बाद सोमवार को जनपद आगमन पर कांग्रेस प्रत्याशी सुप्रिया श्रीनेत का कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। फरेंदा दुर्गा मंदिर में पूजा-अर्चना के बाद कार्यकर्ताओं के साथ बाइक रैली लेकर निकली सुप्रिया श्रीनेत का जगह-जगह कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। दोपहर करीब एक बजे नगर के एक मैरिज हॉल में आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करते हुए सुप्रिया ने कहा कि सभी कार्यकर्ताओं को नई ऊर्जा के साथ काम करना होगा। इस दौरान जिलाध्यक्ष आलोक प्रसाद, गोपाल शाही, राम प्रसाद, नूर आलम, अबरार ईराकी, झिनकू चौधरी, शरद कुमार सिंह, अंबरीष शाही, विनोद सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed