{"_id":"5c8d4b93bdec221473373d86","slug":"201552763795-maharajganj-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तेंदुआ के दस्तक से दहशत में ग्रामीण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तेंदुआ के दस्तक से दहशत में ग्रामीण
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तेंदुआ आने की सूचना पर दहशत में ग्रामीण
वन विभाग ने बताया अफवाह, कहा-जंगली सुअर को लोग बता रहे तेंदुआ
अमर उजाला ब्यूरो
लक्ष्मीपुर। वन क्षेत्र लक्ष्मीपुर के ग्राम पंचायत बनर्सिंहा कला में शनिवार को तेंदुए आने की जानकारी से ग्रामीणों में दहशत है। लोग खेत में कार्य कर रही कुछ महिलाओं द्वारा तेंदुए को सिवान में जाते हुए देखे जाने पर चर्चा करते रहे। उधर, वन विभाग ने इसे अफवाह करार दिया। एसडीओ दिनेश शुक्ल ने उसे जंगली सुअर बताया। उनका कहना था कि महिलाओं ने जंगली सूअर देखकर तेंदुआ होने की आशंका में शोर मचाया।
सोहगीबरवां वन्यजीव प्रभाग के लक्ष्मीपुर वन क्षेत्र में शनिवार को एक बार फिर तेंदुआ आने की आशंका में ग्रामीण दहशत में रहे। वन क्षेत्र के ग्राम पंचायत बनर्सिंहा कला के सिवान में कार्य कर रहीं सुशीला, पार्वती, अरुंधती, अर्चना समेत तमाम महिलाओं का कहना था कि गांव के दर्जनों लोगों ने शनिवार को दोपहर में गांव के सिवान से तेंदुए को जाते हुए देखा। जिसके बाद से खेतों में कार्य कर रहे लोग अपने को असुरक्षित महसूस करते हुए गांव में चले गए। वहीं सिवान में तेंदुआ आने की खबर फैलते ही ग्रामीण दहशत में रहे। एसडीओ दिनेश शुक्ल ने बताया कि महिलाओं ने जंगली सुअर देखकर तेंदुआ होने की आशंका में शोर मचाया। वन विभाग की टीम जांच पड़ताल कर रही है।