{"_id":"5c0d6006bdec22418d7621b7","slug":"201544380422-maharajganj-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आखिर कब गड्ढ़ामुक्त होगा शहर को जोडने वाला चौक रोड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आखिर कब गड्ढ़ामुक्त होगा शहर को जोडने वाला चौक रोड
Updated Mon, 10 Dec 2018 12:03 AM IST
विज्ञापन
फोटो:-
शहर को जोड़ने वाला चौक रोड बदहाल, राहगीर परेशान
- दो बार हुई मरम्मत पर कुछ दिन में भी दोबारा टूट गई
- बार-बार शिकायत के बाद भी जिम्मेदार बने हुए हैं लापरवाह
अमर उजाला ब्यूरो
महराजगंज। शहर को जोड़ने वाला चौक रोड क्षतिग्रस्त है। इस सड़क से आने-जाने में लोगों को दुश्वारियां झेलनी पड़ रही हैं। 12 किमी. की सड़क में तमाम गड्ढे बने हुए हैं। अगर संभल कर इस सड़क पर न चला जाय तो दुर्घटना होना तय है। क्षेत्र के पचास से अधिक गांव के लोग इस मार्ग से यात्रा करते हैं। इस सड़क की दो बार मरम्मत हो हुई, लेकिन चंद दिन बाद फिर हालत वही हो गई। लोगों ने बताया कि गड्ढ़ायुक्त मार्ग पर सफर करना विवशता बन गई है।
महराजगंज शहर को जोड़ने वाले चौक रोड की बदहाली को लेकर क्षेत्रवासियों में आक्रोश व्याप्त है। वन क्षेत्र तक यह सड़क जाती है। वर्तमान में इस सड़क से आवागमन मुश्किल हो गया है। बीते वर्ष सड़क की हालत ठीक थी। यह सड़क निचलौल जाने के लिए बाईपास का काम करती थी, लेकिन अब कोई इस सड़क से जाना नहीं चाहता है। चौक बाजार के रहने वाले नवरत्न मिश्रा ने बताया कि 12 किमी का सफर तय करने में 1 घंटे का वक्त लग जाता है। अगर सड़क ठीक रहती तो कम समय लगता।
सबसे खास बात यह है कि यह सड़क सीएम की छावनी को भी जोड़ती है लेकिन इतनी महत्वपूर्ण सड़क बदहाल है और जिम्मेदार लापरवाह बने हुए हैं। केवलापुर के जितेंद्र जायसवाल ने बताया कि सड़क सबसे ज्यादा चौक बाजार से लालपुर तक टूटी हुई है। करीब 2 किमी सड़क पर आवागमन ज्यादा खतरनाक है। इसके आगे दरहटा गांव के पास भी सड़क गड्ढ़ायुक्त हो गई है। बैजनाथपुर के पास तो करीब 100 मीटर सड़क टूट गई है। सोनरा गांव से शहर के करीब शगबडुआं तक सड़क टूटी हुई है।
विज्ञापन
इस सड़क से गौनरिया राजा, केवलापुर, करौता, रूदलापुर, ओबरी, सोहगौरा, कम्हरिया कला, धरमपुर, महेशपुर, बरगदही, चैनपुर, सोनाडी, नदुआ, कसमरिया, खजुरियां, नंदाभार, मधुबनी समेत अन्य गांव के लोग जिला मुख्यालय आते हैं। सड़क गड्ढ़ायुक्त होने से काफी परेशानी हो रही है। नियमित आने जाने वाले लोग पीठ एवं कमर दर्द के शिकार हो रहे हैं।
एक्सईएन पीडब्लूडी सचिन कुमार ने बताया कि सड़क की मरम्मत जल्दी करा दी जाएगी। जहां कही गड्ढ़ा था, वहां गिट्टी डाला गया है। लोगों की समस्याओं का जल्दी समाधान कर दिया जाएगा।