{"_id":"5c0abf92bdec2241454bc2a8","slug":"201544208274-maharajganj-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"निचलौल ब्लाक के तीन आशा कार्यकर्ताओं की सेवा समाप्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निचलौल ब्लाक के तीन आशा कार्यकर्ताओं की सेवा समाप्त
Updated Sat, 08 Dec 2018 12:14 AM IST
विज्ञापन
तीन आशा वर्करों की सेवा समाप्त
दायित्व के निर्वहन में लापरवाही पर की गई कार्रवाई
अमर उजाला ब्यूरो
महराजगंज। दायित्व के प्रति लापरवाह तीन आशा कार्यकर्ताओं को स्वास्थ्य विभाग की ओर से नोटिस भेजकर जवाब मांगा गया था। संतोषजनक जवाब न मिलनेपर विभाग ने संबंधित आशा कार्यकर्ताओं की सेवा समाप्त कर दी है।
एसीएमओ डॉक्टर राजेंद्र प्रसाद ने बताया कि निचलौल ब्लॉक की आशा कार्यकर्ता रीता देवी, कुसुम देवी और पुष्पा देवी तीन वर्षों से राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत चलाई जा रही योजनाओं में रुचि नहीं ले रही थीं। जननी सुरक्षा योजना, नियमित टीकाकरण, परिवार नियोजन और गृह आधारित नवजात शिशु देख भाल कार्यक्रमों में कार्य न करने से प्रगति खराब मिली। जिससे निचलौल ब्लॉक के संबंधित गांवों में स्वास्थ्य सुविधाएं नहीं मिल पर रही थीं। कार्य के प्रति लापरवाही पर आशा कार्यकर्ता रीता देवी, कुसुम देवी और पुष्पा देवी को नोटिस जारी कर जवाब मांगा गया था। संतोषजनक जवाब न मिलने पर इन आशा कार्यकर्ताओं की सेवा समाप्त कर दी गई है। उन्होंने कहा कि शासन की ओर से संचालित स्वास्थ्य योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन के लिए आशा कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण दिया जाता है। स्वास्थ्य योजनाओं में प्रगति खराब होने पर इन आशाओं की सेवा समाप्त कर दी गई है।