फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   छात्र के साथ दुर्व्यवहार को लेकर दो शिक्षक निलंबित

छात्र के साथ दुर्व्यवहार को लेकर दो शिक्षक निलंबित

Wed, 12 Sep 2018 12:19 AM IST
Updated Wed, 12 Sep 2018 12:19 AM IST
विज्ञापन
छात्र के साथ दुर्व्यवहार को लेकर दो शिक्षक निलंबित
नेपाल : छात्रों से दुर्व्यवहार, प्रधानाचार्य व शिक्षक निलंबित
विज्ञापन

नवलपरासी (नेपाल)। नवलपरासी के सुनवल स्थित महाकवि देवकोटा माध्यमिक विद्यालय में छात्र से मारपीट व दुर्व्यवहार के मामले में स्कूल के प्रधानाचार्य व एक शिक्षक को निलंबित कर दिया गया है। इसकी जानकारी विद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष ज्ञानहरि अर्याल ने दी।

अर्याल ने बताया कि सुनवल स्थित महाकवि देवकोटा माध्यमिक विद्यालय के शिक्षकों ने कक्षा 10 के छात्रों प्रदीप कोहार, धीरज पांडेय व अर्जुन गुप्ता की पिटाई करने के साथ ही अपशब्द कहे थे। छात्रों व अभिभावकों ने सुनवल नगरपालिका व शिक्षा विकास व समन्वय इकाई नवलपरासी कार्यालय में इसकी शिकायत की थी। उन्होंने कहा था कि मंगलवार शिक्षक ने पढ़ाने के क्रम में मधेस प्रदेश की संस्कृति पर कुठाराघात किया था। विरोध करने पर प्रधानाचार्य व शिक्षक ने छात्रों को अपशब्द कहे और उनकी पिटाई की। सुनवल नगरपालिका व शिक्षा विकास व समन्वय इकाई नवलपरासी कार्यालय के निर्देश पर विद्यालय प्रबंध समिति के द्वारा जांच में शिकायत को सही पाया गया। दोषी प्रधानाचार्य बाबूराम पांडेय व शिक्षक कौशलराज तिवारी को 10 दिनों के लिए निलंबित करते हुए नोटिस जारी किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed