फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   हत्या कर गांव के बाहर फेंका युवक का शव

हत्या कर गांव के बाहर फेंका युवक का शव

Tue, 20 Mar 2018 12:06 AM IST
Updated Tue, 20 Mar 2018 12:06 AM IST
विज्ञापन
हत्या कर गांव के बाहर फेंका युवक का शव
डेमो - फोटो : डेमो

विज्ञापन
घुघली (महराजगंज)। थाना क्षेत्र के गोपाला गांव में संदिग्ध हालत में एक युवक का शव गांव के बाहर प्राथमिक विद्यालय के बगल में एक पेड़ के नीचे मिला। गांव के लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों ने हत्या की आशंका व्यक्त करते हुए गांव के ही दो सगे भाइयों सहित उसके एक रिश्तेदार पर आरोप लगाते हुए नामजद तहरीर दिया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर नामजद आरोपियों के विरुद्ध हत्या का मुकदमा पंजीकृत किया है।
गोपाल के बारीगांव टोला के रहने वाले विजय ( 23) का शव गांव प्राईमरी स्कूल के पास पेड़ के नीचे एक मकान के सामने मिला। सोमवार को सुबह गांव कुछ महिलाओं की नजर शव पर पड़ी तो महिलाओं के शोर मचाने पर ग्रामीण घटना स्थल पर एकत्रित हो गए। किसी ने इसकी सूचना मोबाइल से पुलिस को दी। मृतक के परिजनों ने बताया कि रात को खाना खाने के बाद बिना किसी को बताए घर से निकला था। मृतक की माता संजू देवी ने बताया कि आरोपियों व उसके बहनोई के साथ सुबह गया और दोपहर में वह शराब के नशे में घर पर आया था। दो रोज बाद बुधवार को विजय कुवैत जाने वाला था। मृतक की मां संजू देवी की तहरीर पर पुलिस ने गांव के ही मनोज व सनोज पुत्र किशोरी व उसके बहनोई के विरुद्ध हत्या की धारा के तहत मुकदमा कर लिया। मृतक परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष राज प्रकाश सिंह का कहना है कि तहरीर के आधार हत्या का केस दर्ज कर मामले की जांच पड़ताल के साथ ही आरोपियों की तलाश की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों की जानकारी हो सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed