{"_id":"5aaab35e4f1c1bb9758b586b","slug":"201521136478-maharajganj-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पद चिन्ह तो दिखे, मगर ट्रैकिंग कैमरे में नहीं दिखी बाघों की गतिविधियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पद चिन्ह तो दिखे, मगर ट्रैकिंग कैमरे में नहीं दिखी बाघों की गतिविधियां
Updated Thu, 15 Mar 2018 11:29 PM IST
विज्ञापन
बाघ्ा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
महराजगंज। सोहगीबरवां वन्यजीव प्रभाग के शिवपुर रेंज में लगे ट्रैकिंग कैमरों में भले ही बाघों के चित्र व उनकी गतिविधियां कैद नहीं हुई, मगर बांघों के कई पद चिन्ह देखने को मिले हैं। इसका पर्दाफाश गुरुवार को सोहगीबरवां व बाल्मिकी नगर टाइगर रिजर्व के अधिकारियों के संयुक्त निरीक्षण व परीक्षण से हुआ है।
दरअसल बीते दिनों बाल्मिकी नगर टाइगर रिजर्व वन में आग लगी थी। आग लगने की वजह से वन्य जीव इधर उधर जाने लगे। इसी क्रम में बाल्मिकी नगर के बाघों की गतिविधियों तथा उनके विचरण की स्थिति जाने के लिए बाल्मिकीनगर वन विभाग ने सोहगीबरवां वन्यजीव प्रभाग के शिवपुर रेंज में विभिन्न स्थानों पर 28 ट्रैकिंग कैमरा लगवाया गया था, जिसमें से 10 मार्च की रात अज्ञात चोरों ने दो कैमरा चुरा लिया।
इसी क्रम मेें सोहगीबरवां वन्य जीव प्रभाग के प्रभागीय वनाधिकारी मनीष सिंह तथा बाल्मिकी नगर के प्रशिक्षु प्रभागीय वनाधिकारी अरविंद मल्ल ने अपने अपने सहयोगी वनकर्मियों के साथ सोहगीबरवां के शिवपुर रेंज की संयुक्त रुप से निरीक्षण किया तो विभिन्न स्थानों पर बांघों के पद चिन्ह मिले। वहीं पर जब संयुक्त टीम ने ट्रैकिंग कैमरे का चिप निकाल कर परीक्षण किया तो उसमें किसी बाघ की गतिविधियां व विचरण नहीं दिखा। ऐसे में दोनों ही प्रभाग के वनाधिकारियों ने माना कि भले ही ट्रैकिंग कैमरे में बाघों की गतिविधियां कैद नहीं हुई, मगर उनके पद चिन्ह जरुर मिले जो सुखद संदेश है।