{"_id":"59e0aa0a4f1c1b87698b5878","slug":"201507895818-maharajganj-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छापे की कार्रवाई कर नष्ट किया 20 क्विंटल लहन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छापे की कार्रवाई कर नष्ट किया 20 क्विंटल लहन
Updated Fri, 13 Oct 2017 05:26 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महराजगंज। आबकारी विभाग की टीम ने शुक्रवार को पुरंदरपुर थाना क्षेत्र के अचलगढ़ नर्सरी में छापे की कार्रवाई कर अवैध शराब बनाने की छह भट्ठियाें को तोड़ दिया। इस दौरान टीम ने 20 क्विंटल लहन बरामद उसे नष्ट कर दिया। टीम ने तीन महिलाओं सहित चार लोगों के घरों से बारह लीटर कच्ची शराब भी बरामद किया है। सभी को आबकारी एक्ट के तहत चालान किया गया।
आबकारी विभाग को सूचना मिली थी कि पुरंदरपुर थाना क्षेत्र के अचलगढ़ नर्सरी में अवैध शराब का कारोबार बड़े पैमाने पर चल रहा है। सूचना के आधार पर आबकारी टीम ने छापे की कार्रवाई की। जांच के दौरान मौके पर शराब बनाने की छह भट्ठियां मिलीं। जिन्हें तोड़ दिया गया। मौके पर बीस क्विंटल लहन बरामद हुआ, जिसे टीम ने नष्ट कर दिया। टीम ने अवैध शराब रखे जाने की सूचना पर सुक्खू, सुनीता, रूना एवं स्वीटी के घर छापे की कार्रवाई कर जांच की तो वहां 12 लीटर अवैध शराब बरामद हुई। आबकारी टीम ने सभी को आबकारी एक्ट के तहत चालान कर दिया। आबकारी इंस्पेक्टर संदीप नाथ त्रिपाठी ने बताया कि अवैध शराब के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।