फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   200 pond target for ready

200 तालाबों से छह उद्देश्यों को पूरा करने की होगी कवायद

Sat, 14 May 2022 12:33 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 14 May 2022 12:33 AM IST
विज्ञापन
200 pond target for ready
200 तालाबों से छह उद्देश्यों को पूरा करने की होगी कवायद
विज्ञापन

महराजगंज। विकास विभाग ने अमृत सरोवर योजना के तहत जिले भर में लगभग 200 तालाब की खुदाई कराने का लक्ष्य बनाया है। मनरेगा के तहत होने वाली तालाबों की खुदाई से जहां गांव को पर्यावरणीय दृष्टि से उत्कृष्ट बनाया जाएगा, वहीं छह उद्देश्यों को भी पूरा कराए जाने की दिशा में भी कवायद की जा सकेगी।
योजना के तहत सभी 12 ब्लॉकों में लगभग 200 नए तालाब के निर्माण पर जोर दिया जा रहा है। प्रत्येक ब्लॉकों को 15 से 20 तालाबों को बनाए जाने का लक्ष्य प्रदान किया गया है। उद्देश्य है कि तालाबों के बनने से जहां रोजगार का सृजन हो सकेगा, वहीं गांव भी प्राकृतिक संसाधनों के रुप में काफी मजबूत दिखेगा। जिम्मेदारों की ओर से सभी खंड विकास अधिकारियों व मनरेगा से जुड़े जिम्मेदारों को अविलंब तालाबों का चयन करते हुए उनकी स्थिति को बेहतर बनाने की दिशा में पहल भी प्रारंभ कर दी गई है।
विज्ञापन

-------------------
तालाब बनने से इन छह उद्देश्यों को पूरा करने में मिलेगी मदद
- तालाब के बनने से पानी का बेहतर ढंग से संरक्षण भी हो सकेगा
- तालाब के बनने से जरुरतमंदों के आजीविका को बढ़ावा मिलेगा
- जरुरतमंदों को मनरेगा योजना के तहत स्थानीय स्तर पर रोजगार मिल सकेगा
- तालाबों को व्यवसायिक तौर पर प्रयोग करने के लिए उसमें वित्तीय समावेशन भी होगा
- महिलाओं को काम उपलब्ध कराते हुए उन्हें सशक्त बनाया जा सकेगा
- गरीबी उन्मूलन को दूर किए जाने की दिशा में भी कार्य हो सकेगा
----------------
70 हजार लोगों को रोजगार मुहैया कराए जाने पर जोर
विकास विभाग की ओर से तालाब के निर्माण के माध्यम से लगभग 70 हजार लोगों को रोजगार मुहैया कराने की दिशा में कवायद होगी।
--------------
तालाबों के किनारे लगाए जाएंगे पौधे
तालाबों के निर्माण के उपरांत उसमें पौधे को भी लगाए जाने की योजना बनाई गई है। चारो तरफ पौधे के लगने से उसकी सुंदरता मेें और बढ़ोत्तरी होगी।
-------------
अमृत सरोवर योजना के तहत जिले में अब कुल 200 तालाबों को निर्मित कराए जाने की दिशा में कार्य किया जा रहा है। इसके बन जाने से जहां ग्रामीण क्षेत्र प्राकृतिक रुप से मजबूत हो जाएंगे, वहीं छह उद्देश्यों को पूरा किए जाने में मदद मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

गौरव सिंह सोगरवाल, मुख्य विकास अधिकारी
-----------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed