{"_id":"614775a08ebc3ed52b6bfa5d","slug":"20-000-people-will-be-vaccinate-daily-maharajganj-news-gkp4097356127","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब प्रतिदिन जिले में होगा 20 हजार लाभार्थियों का वैक्सीनेशन, बढ़ा लक्ष्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब प्रतिदिन जिले में होगा 20 हजार लाभार्थियों का वैक्सीनेशन, बढ़ा लक्ष्य
विज्ञापन
अब प्रतिदिन जिले में 20 हजार लाभार्थियों को लगेगा टीका
महराजगंज। जिले में सभी लोगों को कोरोना का टीका जल्द से जल्द लगाया जा सके। इसके लिए विभाग की ओर से अब लक्ष्य बढ़ाया गया है। अब प्रत्येक दिन 20 हजार लाभार्थियों को टीका लगाने की व्यवस्था बनाई गई है। पहले प्रतिदिन 12 हजार का लक्ष्य निर्धारित था।
जिला कोल्ड चेन मैनेजर यूएनडीपी नागेंद्र कुमार पांडेय ने बताया कि जिले में 39500 कोविशील्ड और 7300 को वैक्सीन जिले में उपलब्ध है। इससे दो दिन का लक्ष्य पूरा किया जा सकेगा। उन्होंने कहा कि बढ़े लक्ष्य के बारे में ब्लॉक स्तर पर जानकारी भी जानकारी दे दी गई है। टीकाकरण के नोडल अधिकारी डिप्टी सीएमओ डॉ. आईए अंसारी ने बताया कि जिले में कोरोना का टीकाकरण तेजी से कराया जा रहा है। अब जिले में प्रतिदिन 20 हजार डोज टीका लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इस व्यवस्था से आमजन व जरूरतमंदों को बड़ी संख्या में राहत मिलेगी। बेहतर ढंग से टीकाकरण के लिए सारी तैयारियां पूरी की जा रही हैं।